खुशखबरी- लखनऊ मेट्रो में होगी 2000 कर्मचारियों की भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो रेल मार्च 2017 तक शुरु हो सकती है। ऐसे में मेंट्रो में 2000 कर्मचारियों की भर्ती जल्द ही शुरु की जाएगी। 2017 से पहले नहीं शुरु हो सकेगा लखनऊ मेट्रो, करना होगा इंतजार

lucknow metro

लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अगले एक या दो महीनों में नौकरियों के लिए आवेदन आमंत्रित करेगी। एलएमआरसी के प्रधान सलाहकार ई श्रीधरन ने सभी निदेशकों के से इस बाबत प्रस्ताव बनाने के लिए भी कह दिया है।

गौरतलब है कि सोमवार को ई श्रीधरन ने लखनऊ मेट्रो के कार्य का मुआयना करने के बाद कहा कि लखनऊ मेट्रो 2017 में मार्च माह तक शुरु हो जाएगी।

लखनऊ मेट्रो में कई पदों पर कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। कर्मचारियों की भर्ती के बाद उन्हें एक लंबी ट्रेनिंग मुहैया करायी जाएगी।
मौजूदा समय में एलएमआरसी में एमडी और निदेशक के अलावा 100 अभियंता भर्ती किये गये हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्दी ही बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरु होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+