राज्यसभा चुनाव में बगावत विधायकों को पड़ी महंगी, निष्कासित
लखनऊ। राज्यसभा के चुनाव के लिए जिस तरह से तकरीबन हर पार्टी के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की उसने पार्टियों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। बसपा ने उन सभी विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की। बसपा ने जहां अपने विधायक तसलीम को पार्टी से निष्कासित कर दिया है तो भाजपा ने विजय बहादुर और सपा ने श्रीभगवान शर्मा गुड्डू व उनके भाई मुकेश शर्मा को पार्टी से बाहर कर दिया है।
राज्यसभा चुनाव जीतने वाले 27 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

इन विधायकों के अलावा उन विधायकों की भी जांच चल रही है जिन्होंने पार्टी के खिलाफ वोटिंग की। जल्द ही इन विधायकों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। कांग्रेस अपने विधायक व मुख्य सचेतक मोहम्मद मुस्लिम को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिजनौर के नजीबाबाद के विधायक तसलीम अहमद पर सख्त कार्यवाही की है। इसके साथ ही वह पहली नेता हैं जिन्होंने अपने विधायक को क्रॉस वोटिंग की वजह से पार्टी के बाहर का रास्ता दिखाया है।
इससे पहले चार बसपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, महावीर राणा, छोटेलाल वर्मा और राजेश त्रिपाठई को पार्टी से पहले ही निष्कासित किया जा चुका है। तसलीम ने अपना वोट सपा प्रत्याशी को दिया। उन्होंने अपना वोट पार्टी के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी को दिखाया भी। जिसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
वहीं सपा के गुड्डु पंडित औऱ मुकेश शर्मा को भाजपा को अपना वोट देने के चलते पार्टी से बाहर कर दिया। भाजपा के सुरेश खन्ना और विजय बहादुर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications