35000 सिपाहियों की भर्ती, हाई स्कूल और इंटर की मेरिट का आधार तय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 35000 सिपाहियों की भर्ती को अखिलेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। यही नहीं सरकार ने सिपाहियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को भी समाप्त कर दिया है।

अखिलेश सरकार ने 35000 सिपाहियों की भर्ती के लिए हाई स्कूल और इंटर की मार्कशीट और शारीरिक दक्षता को पैमाना रखा गया है।
आवेदकों को हाई स्कूल और इंटर की मार्कशीट के आधार पर मेरिट सूचि तैयार की जाएगी। जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण कराया जाएगा।
शारीरिक परीक्षण पास करने के बाद अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के दौर से गुजरना होगा जिसके बाद उनका तैनाती दी जाएगी। हाई स्कूल में प्राप्त अंको को 100 और इंटर में प्राप्त अंको को 200 मानते हुए मेरिट तैयार की जाएगी।
ऐसे में अगर अभ्यर्थी को हाईस्कूल मे 80 फीसदी अंक हैं तो उसे मेरिट में 80 जबकि इंटर में 80 फीसदी अंक हो तो उसे 160 अंक माना जाएगा। इसी आधार पर आवेदकों की मेरिट सूचि तैयार की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications