IPL मैच की दीवानगी का मजेदार वीडियो वायरल, Lucknow स्टेडियम में दिखा अनोखा क्रिकेट प्रेमी
सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई वीडियो चर्चाओं में रहता है यानी वायरल होता है। लखनऊ के क्रिकेट स्टेडियम में भी एक मैच के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि इंटरनेट पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

भारत मे क्रिकेट प्रेमियों की भरमार है। छोटे शहरों और गांव से क्रिकेट प्रेमी लम्बी दूरी तय कर क्रिकेट को देखने के लिए वहां तक पहुंच जाते है, जिस सिटी में क्रिकेट हो रहा होता है। यही नही क्रिकेट के दीवाने क्रिकेट का लुत्फ उठाने के लिए एक देश से दूसरे देश भी पहुंच जाते है। उस दौरान कई अनोखी तस्वीरे वायरल होती है जो दिल को छू जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है।

क्रिकेट के मैदान में एक दर्शक ऐसा भी
क्रिकेट के दीवाने अगर टेलीविजन के सामने बैठ जाएं तो फिर घंटों कब निकल जाए पता ही नही चलता। टेलीविजन के अलावा क्रिकेट को रेडियो पर सुना भी जाता था। लेकिन लेकिन अब इंटरनेट की दुनिया मे क्रिकेट वो हर क्रिकेट प्रेमी देख सकता है जो टेलीविजन से दूर है। हालांकि हर कोई चाहता है कि क्रिकेट और क्रिकेट के खिलाड़ियों को क्रिकेट के मैदान में लाइव देखें।
लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो आप को भी सोचने पर मजबूर कर देगा कि जब क्रिकेट सामने चल रहा है तो फिर युवक उसी क्रिकेट के मैदान में मोबाइल पर इंटरनेट की मदद से वही मैच क्यों देख रहा है। यानी लाइव क्रिकेट के सामने मोबाइल पर दूसरा लाइव क्रिकेट खाली कुर्सियों पर लेट कर, है न मजे की बात?

स्टेडियम में बैठकर ऑनलाइन मैच का लुत्फ़ उठा रहा युवक
IPL का यह सीजन अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ा रहा है। IPL के पूरे सीजन ने क्रिकेट प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। रोजाना मैच के दौरान कई ऐसे नज़ारे देखने को मिले, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। यह नजारा लखनऊ के मैदान का है, जिसमें एक शख्स मैच देखने स्टेडियम तो गया है, लेकिन वह मोबाइल में ही अपने मैच का लुत्फ उठा रहा है। खास बात ये है कि शख्स आराम से लेटकर मैच का मजा ले रहा है। स्टेडियम में नीचे की सीट्स काफी हद तक भरी हुई दिख रही हैं, लेकिन ऊपर की कुछ सीटें खाली हैं। इसी मौके का फायदा क्रिकेट के इस दीवाने ने उठाया और कमर सीधी कर अपने मोबाइल में ही मैच देखने लगा।
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे हैं मजेदार प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो इस शख्स के पीछे बैठे किसी दर्शक ने मोबाइल से बनाया और वायरल कर दिया। सोशल मीडिया की ताकत तो आपको पता ही है, देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह अनोखा वीडियो छा गया। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "अब इतनी दूर से नहीं दिखता है तो क्या करें।" यह वीडियो लखनऊ के इकाना स्टेडियम का बताया जा रहा है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है वो अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications