ओमिक्रॉन को फैलने से रोकने के लिए हाई अलर्ट पर लखनऊ एयरपोर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों की होगी मुफ्त जांच

लखनऊ, 29 नवंबर। दुनियाभर में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से उपजे खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योदी आदित्यनाथ सरकार ने भी प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा है। लखनऊ के जिलाधिकारी ने लखनऊ एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों के लिए प्रोटोकॉल जारी किया है। इसके मुताबिक, विदेशों से आ रहे यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग होगी और फिर आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया जाएगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही, घरेलू उड़ानों से आने वाले यात्रियों में थर्मल स्कैनिंग के दौरान लक्षण मिलने पर उनका आरटीपीसीआर टेस्ट होगा। इनके अलावा दस प्रतिशत अन्य यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट रैंडम बेसिस पर किया जाएगा।

Free covid testing of travelers on Lucknow airport to curb Omicron variant

जारी आदेश के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल पर आने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग कराई जाएगी। उनके नाम, पते, मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारियां नोट की जाएंगी। सभी यात्रियों को 8 दिनों तक घर में क्वारंटाइन में रहना होगा। यात्रियों का दो बार आरटीपीसीआर टेस्ट होगा। पहली बार जब वो लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेंगे तब जांच होगी। फिर आठ दिनों के होम क्वारंटाइन के बाद एक बार और जांच होगी। कोरोना पॉजिटिव आने पर उनका इलाज कराया जाएगा। घरेलू उड़ानों से आने वाले यात्रियों के लिए जारी आदेश के मुताबिक, थर्मल स्कैनिंग के दौरान जिन यात्रियों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिलेंगे उनका आरटीपीसीआर टेस्ट होगा। इनके अलावे, दस प्रतिशत यात्रियों को रैंडम आधार पर चुनकर उनका टेस्ट कराया जाएगा। यात्रियों के भी नाम, पते समेत अन्य जानकारियां नोट की जाएंगी।

Free covid testing of travelers on Lucknow airport to curb Omicron variant

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए आलाधिकारियों को चौकस रहने को कहा है। विदेश से आने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच के अलावा स्वास्थ्य विभाग, निगरानी समिति, सर्विलांस टीम, प्रशासन के आलाधिकारियों को मोर्चा संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा है कि केंद्र सरकार के निर्देश प्रदेश सरकार को मिले हैं। जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों पर खास नजर रहेगी। साथ ही, सभी जिलों के सैंपल्स में से सत्तर प्रतिशत की आरटीपीसीआर जांच होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+