लखनऊ-हरदोई हाइवे पर ओवरेटक करने के चक्कर में अनियंत्रित कार ट्रक से जा टकराई, चार लोगों की गई जान
लखनऊ हरदोई हाईवे पर ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

lucknow accident news: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आई है। यहां एक कार ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और ट्रक से जा टक्कराई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादस में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज केलिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं, चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि यह हादसा लखनऊ-हरदोई हाइवे पर स्थित जिंदौर गांव के पास देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुआ है।
रहीमाबाद थाना प्रभारी अख्तियार अंसारी ने बताया कि कार सवार सभी लोग गुरुवार को लखनऊ के दुब्बगा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर हरदोई के संडीला जा रहा था। तभी लखनऊ-हरदोई हाईवे पर जा रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में ड्राइवर से कार संतुलन बिगड़ गया और वो ट्रक से जा टक्कराई।
इस हादसे में संडीला के अनवरी मोहल्ला निवासी समीना (30), बेटी आशिया (2), अब्दुल रहमान (7) और फातिमा की मौत हो गई। वहीं कार सवार फहद, अमान सहित तीन गंभीर रुप से घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
Recommended Video

लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को कार के पिछले हिस्से का शीशा भी तोड़ा पड़ा, क्योंकि कार के दरवाजे हादसे के बाद लॉक हो गए थे। बता दें कि घटना स्थल पर चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
इस हादसे के बाद ट्रक चालक अपने ट्रक समेत मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ मृतकों के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना किया। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications