नोएडा और बागपत में covid-19 के चार और मरीज मिले पॉजिटिव, यूपी में संख्या पहुंची 42

लखनऊ। देश में लॉकडाउन होने के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश में चार नए मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन नोएडा और एक बागपत जिले का है। चारों मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने के प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 42 तक पहुंच गई है।

Four more covid-19 positive cases found in Noida and Baghpat

नोएडा में पाए गए तीन मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं
नोएडा में जिन तीन लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, उनका कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उनके पैरेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उन्हें से उनसे ही संक्रमण हुआ है। जो तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें 21 और 33 वर्षीय दो महिला और एक 39 साल का पुरुष शामिल है। सभी को नोएडा में ही भर्ती कराया गया है। नोएडा में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। शहर के अब तक 14 लोगों में इसकी पुष्टि हो चुकी है।

बागपत में दुबई से आए मरीज में हुई पुष्टि
उधर, दुबई से लौटे एक शख्स में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। उसे भी बागपत के जिला अस्पताल में एडमिट किया गया है। साथ ही उसके परिवार व अन्य लोगों के सैंपल लेकर जांच भेजे जा रहे हैं। बता दें इन सभी की जांच लखनऊ के केजीएमयू में हुई है।

यूपी में अब तक 42 पॉजिटिव
वहीं, उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 42 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थय विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन में आगरा में 8, गाजियाबाद में 3, नोएडा में 14, लखनऊ में 8, लखीमपुर खीरी में 1 और मुरादाबाद में 1, वाराणसी में 1, कानपुर में 1, पीलीभीत में 2, जौनपुर में 1 और शामली में 1 लोगों में कोरोना की पुष्टि की गई है। अब तक कुल 1707 टेस्ट निगेटिव पाए गए। 95 के टेस्ट का इंतज़ार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+