योगी सरकार में मंत्री बनवाने के नाम पर ठगने वाले 4 गिरफ्तार, अमित शाह बनकर करते थे फोन

लखनऊ, 23 जुलाई: लखनऊ पुलिस ने ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का निजी सचिव बनकर छोटे नेताओं को मंत्री, एमएलसी बनवाने और विधायकी का टिकट दिलवाने के नाम पर ठगी करता था। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को राजधानी के हजरतगंज से गिरफ्तार किया है। एक महिला नेता की शिकायत पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दो लोग उत्तराखंड और दो उत्तर प्रदेश के बरेली व लखनऊ के रहने वाले हैं। गिरोह के दो सदस्य फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

four Fraudsters Arrested in lucknow uttar pradesh

भाजपा कार्यालय पर महिला नेता को झांसे में लिया

Recommended Video

    UP Government में मंत्री बनवाने के नाम पर ठगने वाले गिरोहो का भंड़ाफोड़, 4 गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, बीते दिनों प्रयागराज की महिला नेता रीता सिंह ने पुलिस से शिकायत में बताया कि भाजपा कार्यालय पर मिले कुछ लोगों ने खुद को गृहमंत्री अमित शाह का करीबी बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद दिलाने की बात कही। इसके लिए उनसे एक करोड़ रुपए की मांग की गई। उन्होंने अमित शाह के साथ अपनी फोटो भी दिखाई। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, महिला नेता रीता सिंह ने आरोपियों के झांसे में आकर उन्हें चार लाख रुपये एडवांस दे दिए। आरोपियों ने रीता सिंह से वादा किया कि मंत्री मंडल विस्तार होने पर उन्हें भी शपथ दिलाई जाएगी। लेकिन रुपए मिलने के बाद से आरोपियों ने मिलना बंद कर दिया। रीता सिंह ने मंत्री बनवाने के बारे में पूछा तो ये लोग टालमटोल करने लगे।

    चार जालसाज गिरफ्तार, दो फरार

    एसीपी क्राइम प्रवीण मलिक ने बताया कि महिला नेता की शिकायत के बाद हजरतगंज पुलिस ने चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनमें उद्यमसिंह नगर निवासी शमीम अहमद खान, हसनैन अली, गोमतीनगर निवासी हिमांशु सिंह और बरेली, नवाबगंज निवासी जाने आलम है। उन्होंने बताया कि हिमांशु सिंह मूल रूप से बलिया के रानीगंज कोटवा का रहने वाला है। इनके दो साथी फरार हैं। इनमें बरेली का शाहिद और उद्यमसिंहनगर का विजय उर्फ बबलू है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+