चुनावी रैली व रोड शो में कोरोना नियमों का हो रहा उल्लंघन, मायावती ने ट्वीट कर कहा

चुनावी रैली व रोड शो में कोरोना नियमों का हो रहा उल्लंघन, मायावती ने ट्वीट कर कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष व यूपी की मुख्यमंत्री मायावती ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की है। बीएसपी अध्यक्ष ने बुधवार (07 मार्च) को ट्वीट करते हुए कहा, 'चुनावी रैली व रोड शो आदि में कोरोना नियमों के घोर उल्लंघन के प्रति निष्क्रियता अति दु:खद व चिन्ताजनक।' दरअसल, कोरोना वायरस महामारी ने देश में अब भयानक रूप लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना के मामले एक बार फिर 1 लाख के आंकड़े को पार कर गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 1,15,736 नए मामले सामने आए हैं।

Former UP CM Mayawati expresses her concern over increasing covid cases

कोरोना नियमों का उल्लंघन चिन्ताजनक: मायावती
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष व यूपी की मुख्यमंत्री मायावती ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की है। बुधवार को मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को केन्द्र व राज्य सरकारों के साथ-साथ लोगों को भी इसे अति-गंभीरता से लेने की जरूरत है। किन्तु खासकर चुनावी रैली व रोड शो आदि में कोरोना नियमों के घोर उल्ल्ंघन के प्रति निष्क्रियता अति-दुःखद व चिन्ताजनक। उचित ध्यान देने की जरूरत।

देश के पांच राज्यों में हो रहे है विधानसभा चुनाव
बता दें कि देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे है। इन चुनावों में नेताओं की रैलियां व रोड शो किए जा रहे है, जिनमें कोरोना वायरस संक्रमण के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। जिसके चलते कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है। बुधवार को कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर 1 लाख के आंकड़े को पार कर गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले एक दिन में देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 1,15,736 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना के 59,856 मरीज ठीक हुए हैं, जबिक 630 लोगों की जान गई है।

सोशल डिस्टिंग और मास्क के नियमों का अनिवार्य तौर पर करें पालन
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक मामलों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के चलते देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस बढ़कर 8,43,473 हो गए हैं। वहीं कोरोना वायरस अभी तक 1,66,177 लोगों की जान भी ले चुका है। कोरोना के नए खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टिंग और मास्क संबंधी नियमों का अनिवार्य तौर पर पालन करें। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों से कोरोना वायरस की आरटी-पीसीआर टेस्टिंग बढ़ाने का भी अनुरोध किया है। देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 8,70,77,474 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+