अपर्णा के बाद सपा को परिवार से ही दूसरा झटका, मुलायम के साढ़ू पूर्व MLA ने थामा भाजपा का दामन

लखनऊ, 20 जनवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को परिवार से ही दूसरा झटका मिला है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रमोद गुप्ता ने एक दिन पहले ही भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। गुरुवार को भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने गुप्ता को पार्टी सदस्यता दिलाई।

Former SP MLA Pramod Gupta join BJP ahead of UP Assembly polls 2022

औरैया के बिधूना से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता उर्फ एलएस प्रमोद कुमार गुप्ता काफी समय से बीजेपी में आने की कोशिश में थे। प्रमोद गुप्ता समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और अपर्णा यादव के मौसा भी हैं। प्रमोद कुमार गुप्ता सपा संरक्षक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (अब साधना यादव) के बहनोई हैं। बता दें, बिधूना से भाजपा विधायक विनय शाक्य ने पार्टी से इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता ले ली है।

प्रमोद गुप्ता बोले- अखिलेश ने मुलायम को बहुत रुलाया है

प्रमोद कुमार गुप्ता ने अखिलेश यादव पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को बंधक बना रखा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में तो गुंडों का ही बोलबाला है। अखिलेश यादव चाटुकारों से घिर गए हैं। मुलायम सिंह बुजुर्ग हो गए हैं। उनकी बात अब न अखिलेश सुनते हैं और न ही पार्टी में कोई सुनता है। अखिलेश ने मुलायम को बहुत रुलाया है। आज उनकी यह हालत अखिलेश की वजह से ही है।

प्रमोद गुप्ता बोले- सपा 20 विधायक साथ आने को तैयार

प्रमोद गुप्ता ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के 20 विधायक उनके साथ आने के लिए तैयार हैं। अगर भाजपा अनुमति दे तो अखिलेश की नाक के बाल कहे जाने वाले विधायक रघुराज शाक्य, शिवकुमार बेरिया से लेकर कई विधायक अगले दो घंटे में बीजेपी में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+