गोरखपुर जाने से पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने रोका, सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया था ऐलान

लखनऊ, 21 अगस्त: जबरन रिटायर्ड किए गए आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने हाल ही में गोरखपुर जाने का ऐलान किया था। अमिताभ ठाकुर के गोरखपुर जाने के ऐलान के बाद पुलिस हरकत में आई और शनिवार (21 अगस्त) सुबह उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। इतना ही नहीं, पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए पूर्व आईपीएस को गोरखपुर जाने से रोक दिया। इस संबंध में अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर बताया कि गोमतीनगर सीओ ने उन्हें गोरखपुर जाने से रोका गया है। बता दें कि पिछले दिनों अमिताभ ठाकुर ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

Recommended Video

      UP: Former IPS Amitabh Thakur का आरोप, Police ने gorakhpur जाने से रोका | वनइंडिया हिंदी
      Former IPS Amitabh Thakur stopped by police from going to Gorakhpur

      पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि,

      पुलिस घेराबंदी शुरू हो गई है। लखनऊ में गोमतीनगर सीओ ने गोरखपुर जाने से मना किया। बातचीत जारी है। अगले ट्वीट में लिखा, 4/6 रेल विहार कॉलोनी, गोमतीनगर में पुलिस घेरे में हूं। यह चिट्ठी दी पर सीओ ने जाने से मना कर दिया है। आगे की बात बताऊंगा। अरेस्ट संभव है। दूसरे पक्ष में डर बहुत ज्यादा है। जाने देने से बहुत डर रहे हैं। तीसरे ट्वीट में लिखा, विनयपूर्वक खेद प्रकट कर रहा हूं कि पुलिस के आदेशों से 21 की गोरखपुर व 22 की अयोध्या यात्रा निरस्त। मेरे प्रति "वर्ग विशेष, महिलाओं में भारी आक्रोश है! हाउस अरेस्ट। जल्द फिर कार्यक्रम बनाऊंगा। साथियों से ह्रदय से क्षमायाचना। योगीजी एक अदने आदमी से इतना डर? यह डर हमारी जीत है।

      वीडियो जारी कर कही ये बात
      इस संबंध में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियों में उन्होंने कहा, 'जब मैं गोरखपुर जाने के लिए अपने साथी के आवास पर पहुंचा तो वहां सीओ गोमतीनगर और भारी संख्या में पुलिस फोर्स आ गई। सीओ गोमतीनगर ने मुझ से कहा कि आप गोरखपुर नहीं जा सकते। बताया कि आपकी सुरक्षा को खतरा है। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि फिर तो योगी आदित्यनाथ को कहीं नहीं जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें हर किसी से खतरा है। लेकिन वो भी जाते है, तो मुझे भी जाने दिया जाए। सुरक्षा के नाम पर मुझे जाने से ना रोका जाए। लेकिन इसके बाद भी मुझे जाने नहीं दिया गया।

      पुलिस ने बनाया अजीबो-गरीब बहाना
      अमिताभ ठाकुर ने बताया कि मैंने पुलिस को एक पत्र दिया, जिसके उत्तर में उन्होंने एक अजीबो-गरीब बहाना बता दिया। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सामने सांसद अतुल राय मामले में पीड़ित महिला और पुरुष ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसको लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश है। इसलिए आप गोरखपुर और फैजाबाद नहीं जा सकते। ठाकुर ने कहा कि यह दर्शाता है कि योगी आदित्यनाथ ने मेरे दौरे से कितना डर गए है।

      जानिए कौन हैं अमिताभ ठाकुर
      अमिताभ ठाकुर मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे है। उनका करियर काफी विवादों से घिरा रहा। वह कई जिलों में एसपी रहे। अमिताभ ठाकुर नेशनल आरटीआई फोरम के संस्थापक भी रहे हैं। उनकी पत्नी भी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। साल 2015 में अमिताभ ठाकुर ने उस वक्त सनसनी फैला दी थी, जब पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर धमकी देने का आरोप लगा दिया था। वह सर्विस में रहते हुए सरकारों के खिलाफ मुखर रहे, इसी साल उन्हें जबरन रिटायर कर दिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+