Kalyan Singh health Update: अभी नाजुक है कल्याण सिंह की हालत, रखा गया लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर
अभी नाजुक है कल्याण सिंह की हालत, रखा गया लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर
लखनऊ, 21 जुलाई: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। उनकी हालत अभी भी अस्थिर बनी हुई है। कल्याण सिंह को कल शाम से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। लखनऊ पीजीपी की ओर से कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर जो अपडेट दी गई है उसमे कहा गया है कि कल्याण सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
Recommended Video

एसजीपीजीआई के बयान के मुताबिक, कल्याण सिंह के सभी क्लीनिकल पैरामीटर पर करीब से एक्सपर्ट नजर रख रहे हैं। हालांकि, मंगलवार शाम से इंटुबैट यानी ट्रेकिया मे ट्यूब डालकर सीधे ऑक्सीजन फेफड़े को दिया जा रहा है। अभी तक वह हाई फ्लो ऑक्सीजन पर ही ऑक्सीजन लेवल मेंटेन किया जा रहा था। वहीं, कल्याण सिंह की देखरेख में कुल 11 वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम तैनात है और करीब से कल्याण सिंह के हर पैरामीटर पर नजर बनाए है। खुद लखनऊ के पीजीपीआई के डायरेक्टर आरके धीमान कल्याण सिंह का इलाज कर रहे हैं, वह खुद भी जानेमाने हैपेटॉलिस्ट हैं।
बता दें, बीते दिन मंगलवार की दोपहर यूपी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हाल जानने पीजीआई पहुंचीं थी। इस दौरान कल्याण सिंह ने हाथ उठाकर जवाब दिया था। करीब 36 घंटे के बाद वो वापस से बोल पा रहे थे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कल्याण सिंह की तबीयत पर लगातार नजर बनाए हैं। उन्होंने कल्याण सिंह के परिजनों से फोन पर बात करके उनका हाल लिया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार कल्याण सिंह की तबीयत का हाल ले रहे हैं।
गौरतलब है कि राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और नीम बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications