अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- जिसने छीन ली जनता की सांस, वो गांव-गांव जाकर लेगी 'आशीर्वाद'

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- जिसने छीन ली जनता की सांस, वो गांव-गांव जाकर लेगी 'आशीर्वाद'

लखनऊ, 30 जुलाई: सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि जिसने जनता की सांस छीन ली सुना है वो भाजपा गांव-गांव जाकर 'आशीर्वाद' लेगी। दरअसल, उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा हाईकमान ने पार्टी के सांसदों को सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रवाद के मुद्दों को धार देते हुए जनता के बीच जाने का मंत्र दिया है। इस कड़ी में उनको उपलब्धियों की पुस्तिका भेंट की गई, जिससे वह उत्तर प्रदेश सरकार के अच्छे कार्यों को गांव गांव के माध्यम से लोगों तक पहुंचा सकें।

Former CM Akhilesh Yadav criticized BJP Ashirwad Yatra

जिसने छीन ली सांसें, वो गांव-गांव जाकर लेंगे आशीर्वाद: अखिलेश यादव
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार 30 जुलाई को ट्वीट कर भाजपा सरकार पर तीखा तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा, 'सुना है वो भाजपा गांव-गांव जाकर 'आशीर्वाद' लेगी जिसने जनता की सांस छीन ली पर ऑक्सीजन नहीं दी। महंगे सिलेंडर से चूल्हे बुझा दिए, महंगी बिजली से घरों में अंधेरा कर दिया। किसान-मज़दूर, महिला, शिक्षक, युवा, दलित, पिछड़े सबका उत्पीड़न किया; काम-रोज़गार दिया नहीं, रोज़ी-रोटी और छीन ली।'

यूपी विधानसभा चुनाव रहा मुद्दा
दिल्ली में यूपी भाजपा सांसदों के साथ दूसरे दिन की बैठक में मुख्य मुद्दा विधानसभा चुनाव ही रहा। बैठक में यूपी चुनाव के मद्देनजर जनता तक पहुंचने के तरीकों पर चर्चा की गई। भाजपा हाईकमान ने कहा कि सांसद जनता तक योगी सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं। गांव-गांव तक सरकारी योजनाओं का प्रचार किया जाए। खबर के मुताबिक, लोगों में सरकार के कामकाज को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए बीजेपी 15 अगस्त के बाद बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। कार्यक्रमों में मुख्य मुद्दा फ्री राशन वितरण और मुफ्त वैक्सीनेशन रहेगा। इन कामों के बल पर सराकर अपने इन कामों के बल पर यूपी की जनता से वोट मांगेगी।

जनता का आशीर्वाद लेने के लिए निकालेंगे यात्रा
बैठक में केंद्रीय नेतृत्व ने कहा है कि सांसद अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं और महामारी के समय में सरकार के कामकाज को जनता को बताएं। इसके साथ ही कृषि कानूनों के फायदे भी समझाए। इतना ही नहीं, बैठक में कहा गया कि सांसद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से जुड़ाव और उनका आशीर्वाद लेने के लिए यात्रा निकालेंगे। नए कैबिनेट मिनिस्टर आशीर्वाद यात्रा का हिस्सा होंगे। सभी सांसदों को चार से पांच संसदीय सीट कवर करने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+