BJP के पूर्व विधायक राम नरेश रावत का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख
लखनऊ, 04 अगस्त: बीजेपी के पूर्व विधायक राम नरेश रावत का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार की रात करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक जताया है। सीएम ने ट्वीट में लिखा, ''भाजपा, उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक श्री राम नरेश रावत जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।''

बता दें, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राम नरेश रावत बाराबंकी के रामनगर के रहने वाले हैं। बीजेपी ने राम नरेश को साल 2017 में रायबरेली के बछरावां विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था। वह कांग्रेस प्रत्याशी साहब शरण को पीछे छोड़ बछरावां विधानसभा पर पहली बार विधायक बने थे। इसके पहले बाराबंकी से एक बार एमएलसी भी रहे हैं। 2022 में बछरावां की सीट अपना दल के खाते में चली गई।
राम नरेश करीब महीने से बीमार चल रहे थे। लिवर में दिक्कत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने सलाह पर दिल्ली के एक निजी अस्पताल में लीवर ट्रांसप्लांट के लिए चार दिन पहले भर्ती हुए थे। शनिवार देर रात इलाज के दौरान इनका निधन हो गया। पूर्व विधायक के निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दर्जनों लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications