जारी हुआ फतवा, मत कहो भारत माता की जय, देश की पूजा नहीं हो सकती
लखनऊ। एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी के भारत माता की जय नहीं कहने के बयान के बाद दारूल उलूम देवबंद ने फतवा जारी करके कहा कि कोई भी मुसलमान भारत माता की जय नहीं कहेगा। मुस्लिम महिला ने मंदिर में दिया बेटे को जन्म, नाम रखा गणेश

इंडिया के नक्शे पर मुस्लिमों ने खून से लिखा 'भारत माता की जय'
मुफ्ती-ए-कराम ने फतवा जारी करके कहा है कि कोई भी मुसलमान भारत माता की जय ना बोले। उन्होंने कहा कि भारत हमारा वतन है और हमारे पूर्वजों का जन्म यहीं हुआ है और हम भी अपने वतन से उतना ही प्यार करते हैं जितना कोई और करता है।
मुफ्ती ने साफ किया कि हम मुल्क से प्यार करते हैं लेकिन इसे अपना खुदा नहीं मान सकते हैं और ना ही इसकी पूजा कर सकते हैं, हम सिर्फ खुदा की इबादत करेगे।
आपको बता दें कि इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागव ने कहा था कि हम भारत को इस उंचाई तक पहुंचाना चाहते हैं कि पूरी दुनिया भारत माता की जय कहे।
दारुल उलूम ने यह फतवा हजारों की संख्या में उनके पास आये पत्रों के बाद दिया है। जिसमें पूछा गया था कि देवबंद का इस मामले में क्या कहना है। पत्र के जरिए पूछा गया था कि क्या हम भारत माता की जय बोल सकते हैं।
दारुल उलूम के मुफ्ती-ए-कराम के मुफ्ती-ए-आजम मौलाना मुफ्ती हबीबुर्रहमान, मुफ्ती महमूद उल हसन बुलंदशहरी और मुफ्ती वकार सहित कई मौलवियों ने साफ किया कि अगर स्कूलों में भारत माता की जय के नारे लगाये जाने को कहा जाए तो मुसलमानों को इससे खुद को अलग करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications