शोरगुल फिल्म के खिलाफ यूपी में जारी हुआ फतवा
लखनऊ। जिमी शेरगिल की फिल्म शोरगुल के खिलाफ उत्तर प्रदेश में फतवा जारी कर दिया गया है। इस फतवे के खिलाफ फिल्म निर्माता प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। शोरगुल फिल्म पर उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बैन लगा दिया गया है।

जिसमें मुजफ्फरनगर, कानपुर, गाजियाबाद और लखनऊ शामिल है। फिल्म में आशुतोष राणा और जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में है। शोरगुल फिल्म 2013 में मुजफ्फरनगर में हुए सांप्रदायिक दंगों पर आधारित है। फिल्म के खिलाफ फतवा खम्मन पीर बाबा कमेटी ने जारी किया है। फतवा में कहा गया है कि जिमी शेरगिल ने मुस्लिम समुदाय की भावना को आहत किया है।
शेरगिल के संवाद मुस्लिम समुदाय में तनाव बढ़ा सकता है, फिल्म में फिल्मायें दृश्य भी माहौल को खराब कर सकते हैं। फतवे में यह भी कहा गया है कि जिमी शेरगिल को यूपी में शूटिंग करने से रोका जाएगा और उनकी फिल्म को भी प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications