रूठे बेटे को रोकने के लिए पिता ने ISIS का नाम लेकर रुकवा दी फ्लाइट
आईएसआईएस भारत ही नहीं दुनियाभर के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। लेकिन उत्र प्रदेश के आजमगढ़ में अब आईएस नाम का सहारा लोग अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए भी लेने लग गये हैं। मामला आजमगढ़ में रहने वाले एक सख्श ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर फोन करके कहा कि उनका बेटा आईएस में शामिल होने जा रहा है। वह मुंबई जाने वाले विमान में सवार हो रहा है कृपया उसे रोक लीजिए।

एयरपोर्ट पर यह फोन आते ही कंट्रोल रूम सकते में आ गया और आनन फानन में अलर्ट घोषित करके सीआईएसएफ को मौके पर बुला लिया गया है। बनारस से मुंबई जाने वाले इंडियो एयरलाइंस के विमान को रोककर उसकी चेकिंग शुरु कर दी गयी। विमान में सवार 25 वर्षीय सफवान शेख को सीआईएसएफ ने रोक लिया और उसके परिजनों को मौके पर बुला लिया। युवक की तलाशी ली गयी और उसके पास से कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।
वहीं जब युवक को इस बात की जानकारी दी गयी कि उसके घरवालों ने इस बात की जानकारी दी है कि वह आईएस में शामिल होने जा रहा है तो वह यह सुनकर दंग रह गया। बाद में पूछताछ में पता चला कि घरवालों से नाराज होकर सफवान बिना बताये मुंबई जा रहा था। जिसे रोकने के लिए घरवालों ने आईएस के नाम का इस्तेमाल किया।












Click it and Unblock the Notifications