भूख लगने पर मांगी रोटी तो पिता ने गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया
लखनऊ। तीन साल की मासूम बेटी को भूख लगने पर रोटी मांगना इतना महंगा पड़ा कि उसे अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया। मासूम बेटी की उसके पिता ने ही गला दबाकर हत्या कर दी।
अंधविश्वास के चलते 4 माह की मासूम बेटी को सीढ़ियों पर पटक-पटक कर मार डाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के भतावा गांव में रहने वाले विजय ने अपनी बेटी की रोटी मांगने पर गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
ग्रामीणों का कहना है कि विजय शराब पीने का आदि था। जिसके चलते उसकी पत्नी चार माह की बच्ची को लेकर मायके चली गयी थी। इसी दौरान जब जब दूसरी बेटी सुनेहा ने पिता से भूख लगने पर खाने को रोटी मांगी तो निर्दयी पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
आरोपी पिता बेटी की हत्या करने के बाद फरार हो गया। जिसके बाद आरोपी के भाई रमाकांत ने पुलिस में इस बाबत शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु की और उसे गिरफ्तार कर लिया है।













Click it and Unblock the Notifications