यूपी के किसान मशरूम की खेती कर हर महीने कमा रहे 4 लाख रुपए, अश्विनी उगाते हैं प्रति माह सात क्विंटल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐशबाग के अश्‍विनी द्वि‍वेदी पिछले दो सालों से आत्‍मनिर्भर यूपी मुहिम के तहत कार्य कर रहे हैं। पारंपरिक खेती के तौर तरीकों से अलग साल 2018 से अ‍श्विनी मशरूम की खेती बड़े स्‍तर पर कर रहे हैं। वे कई प्रजाति के मशरूमों के उत्‍पादन पर काम कर रहे हैं। यूपी के विभिन्‍न जनपदों के लोगों को कम संसाधनों के साथ छोटी पूंजी से व्‍यापार की शुरुआत करने की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि मशरूम की खेती के काम को शुरू करने से पहले मैंने साल 2017 में विशेषज्ञों से ट्रेनिंग ली। जिसके बाद सबसे पहले मैंने अपने दोस्‍त वागेश मिश्रा के साथ प्रयागराज में मशरूम की खेती शुरू की। पहली बार महज 45 दिन में हम लोगों ने 400 पैकेट तैयार किए इनमें 800 किलो मशरूम हम लोगों द्वारा तैयार किए गए थे।

Farmer of UP earning four lakhs per month with mushroom farming

प्रतिमाह चार लाख रुपए की होने लगी कमाई
पिछले दो सालों से अयोध्‍या के डॉ सुबोध कुमार पांडे के दिशा निर्देशन में मशरूम की खेती करने वाले अश्विनी ने बताया कि वो लखनऊ के राम कृष्‍णमठ में छोटी सी जगह में मिल्‍की मशरूम, शटाके समेत आठ किस्‍म के मशरूम को उगाने का काम कर रहे हैं। प्रतिमाह अब सात क्विटंल मशरूम उनकी टीम द्वारा उगाए जाते हैं जिससे लगभग चार लाख रुपए प्रतिमाह की आय अर्जित कर रहे हैं।

महिलाओं व जरूरतमंदों को दे रहे हैं निशुल्‍क ट्रेनिंग
महिलाओं को आत्‍मनिर्भर और जरूरतमंद किसानों की मदद करने के उद्देश्‍य से वो निशुल्‍क तौर पर उन्‍हें मशरूम की खेती करने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि हम लोग कम पूंजी और कम संसाधनों में ज्‍यादा मुनाफा कमाने के गुरों को किसानों, युवाओं और महिलाओं के साथ साझा कर रहे हैं। जिससे प्रेरित होकर अब तक यूपी के लगभग 5,000 लोग पारंपरिक खेती के बजाय मशरूम खेती की जरिए मुख्‍यधारा से जुड़ चुके हैं। इसके साथ ही अब हम अपनी टीम द्वारा अलग अलग प्रजातियों के मशरूम के बीजों का वितरण भी किसानों में कर रहें हैं। मेडिसिन मशरूम, शटाके, मिल्‍की मशरूम समेत आठ प्रजाति के सात क्विटंल मशरूमों से प्रति माह उनको अब तीन से चार लाख आय हो रही है।

जल्‍द ही मार्केट में लाएंगे मशरूम से बने अन्‍य उत्‍पाद
उन्‍होंने बताया कि यूपी में मशरूम की खेती को बढ़ावा देने व लोगों को रोजगार की मुख्‍यधारा से जोड़ने के लिए वो फरवरी से मशरूम के विभिन्‍न उत्‍पादों को बाजार में लाएंगे। जिसमें मशरूम के अचार, चटनी, पाउडर, डार्क और लाइट चॉकलेट, पापड़ समेत दूसरे अन्‍य उत्‍पाद शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+