विख्यात साहित्यकार मुद्राराक्षस का लंबी बीमारी के बाद निधन
लखनऊ। जानेमाने सायित्कार मुद्राराक्षण का लंबी बीमार के बाद आज लखनऊ में देहांत हो गया। वह तकरीबन एक महीने से बीमार थे और उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुद्राराक्षस का जन्म 21 जून 1933 को हुआ था।

बीते एक महीने से साहित्यकार मुद्राराक्षस बीमार थे, तबियत में सुधार नहीं होने के चलते उन्हें केजीएमयू में रेफर किया गया था। लेकिन आज उनकी तबियत एकदम से नाजुक हो गयी जिसके बाद उन्हें ट्रामा सेंटर भर्ती कराये जाने के लिए ले जा जा रहा था।
जिस वक्त मुद्राराक्षस को ट्रामा सेंटर ले जाया जा रहा था उस वक्त रास्ते में उनकी मृत्यु हो गयी। जीवन के अंतिम पड़ाव में मुद्राराक्षस आर्थिक रूप से जूझ रहे थे। साहित्यकारों ने उनके इलाज के लिए पैसे जुटाने का प्रयास किया था।












Click it and Unblock the Notifications