खेलो इंडिया इवेंट में भड़के सिंगर कैलाश खेर, आयोजकों की लगाई क्लास, बोले- 'होशियारी दिखा रहे हो, तमीज सीखो'
Kailash Kher: खेलों इंडिया कार्यक्रम के दौरान मशहूर सिंगर कैलाश खेर भड़क गए और उन्होंने अपने बीच परफॉर्मेंस के दौरान आयोजकों की क्लास लगा दी। उन्होंने कहा,'होशियारी दिखा रहे हो, तमीज सीखो।

Kailash Kher: खेलों इंडिया गेम्स की मेजबानी इस बार उत्तर प्रदेश कर रहा है और ये खेल 25 मई से 3 जून तक चलेंगे। खेलों इंडिया गेम्स के उद्घाटन कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर लखनऊ के बीबीडी यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। इस दौरान एक बड़ा विवाद हो गया और कैलाश खेर अपनी परफॉर्मेंस के दौरान भड़क गए।
उन्होंने ने बीबीडी में अपने प्रोग्राम के दौरान आयोजकों को जमकर फटकार लगा दी। कैलाश खेर ने तीखे अंदाज में कहा,'होशियारी दिखा रहे हो, तमीज सीखो एक घंटा हमको इंतजार कराया,क्या है यह खेलो इंडिया? ऐसे होता है काम तो आता नहीं।' इस दौरान सिंगर कैलाश खेर का गुस्सा देखकर सभी वहां दंग रह गए।
Recommended Video
वहीं, खेलों इंडिया के आयोजकों पर कैलाश खेर का गुस्सा दिखाते हुए वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि एडवांस पेमेंट नहीं मिलने पर गुस्सा निकला है। आइए जानते है कि आखिर ऐसा हुआ क्या जिस वजह से सिंगर कैलाश खेर का पारा इतना हाई हो गया है।
दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि कैलाश खेर यहां बतौर गेस्ट इवेंट में चार-चांद लगाने पहुंचे थे। लेकिन, उनकी व्यवस्था में परेशानी हुई तो सिंगर बरस पड़े। उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे। इस दौरान कैलाश खेर ने गुस्से में कहा कि हम प्रधानमंत्री के नवरत्न हैं। तमीज सीखो। एक घंटा हमको इंतजार करवाया। उसके बाद तमीज नाम की कोई चीज ही नहीं है।
कैलाश खेर ने कहा कि ये क्या है खेलो इंडिया? खेलो इंडिया तब है, जब हम खुश हैं। घरवाले खुश होंगे। फिर दुनिया के बाहर वाले लोग खुश होंगे। तमीज सीखो। होशियारी झाड़ रहे हो। कोई किसी को काम करना आता नही हैं। और अगर बोलना चाहेंगे तो इतना बोल देंगे कि छोड़ दीजिए सर।'
हालांकि, बाद में सिंगर कैलाश खेर ने अपने गुस्से को किनारे करते हुए शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने कई गाने गाए। इस दौरान खेर ने यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवनीत सहगल को साथ में नचाया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर इवेंट का मजेदार वीडियो भी शेयर किया है।
इस दौरान कैलाश खेर ने पीएम मोची का अभार जताते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी खेल और संगीत को एक साथ जोड़ने की पहल कराने के लिए, दोनों विधाओं को देश में युगों युगों से हल्के में लिया जाता रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications