सीएम योगी से मिले सुदीक्षा भाटी के परिजन, अब नाम पर बनेगा प्रेरणा स्थल और लाइब्रेरी

बुलंदशहर। सड़क हादसे में मारी गई अमेरिका में पढ़ने वाली बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले की होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी (Sudiksha Bhati) के परिजन आज प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मिले। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुदीक्षा भाटी के नाम पर प्रेरणा स्थल और लाइब्रेरी बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ताकि क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने और पढ़ने की प्रेरणा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को परिवार की आर्थिक मदद के भी निर्देश दिए।

Recommended Video

    Sudiksha Bhati Case: याद में बनेगा प्रेरणा स्थल और लाइब्रेरी, CM से मिला परिवार | वनइंडिया हिंदी
    Family of Sudiksha Bhati met CM Yogi Adityanath

    सुदीक्षा भाटी के परिजन रविवार को प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले। इस दौरान उनके साथ दादरी के विधायक तेजपाल नागर और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से बातचीत में सुदीक्षा के बारे में, परिवार के कामकाज के बारे में जानकारी ली। सीएम ने हर संभव मदद का भरोसा दिया और उन्हें सांत्वना देते हुए सुदीक्षा के निधन को देश और समाज की अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि वह देश की बेटी थी समाज की बेटी थी। बिटिया के जाने का दुख सबको है पर हिम्मत से काम लें, हम सब साथ हैं।

    उन्होंने निर्देश दिया कि सुदीक्षा के नाम पर प्रेरणा स्थल और लाइब्रेरी बनाई जाएगी ताकि क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने और पढ़ने की प्रेरणा मिल सके। इतना ही नहीं, उन्होंने अधिकारियों को परिवार की आर्थिक मदद के भी निर्देश दिए। सुदीक्षा के परिवार को 15 लाख रुपए सरकार की ओर से और ₹5 लाख सांसद सुरेंद्र नागर की ओर से दिए जाएंगे। परिजनों ने सीएम योगी को बताया कि सुदीक्षा बेहद मेधावी थी और अभावों के बीच भी पढ़ने के प्रति लगनशील थी। एक ही कमरे में पूरा परिवार रहता था फिर भी पढ़ाई करती रहती थी।

    ये भी पढ़ें:- नवाजुद्दीन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पत्नी आलियान ने बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज कराए बयान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+