दहेज मांगने पर पूरी बारात को बनाया बंधक, 10 लाख का लगाया गया जुर्माना
लखनऊ। अक्सर आपने शादी में दहेज की मांग के चलते विवाद होते हुए देखा होगा। लेकिन यूपी के बागपत में ऐसी घटना सामने आयी है जहां दहेज मांगने पर पूरी बारात को बंधक बना लिया गया।
उत्तर प्रदेश के बागपत के गांव में जब शादी के लिए वर पक्ष के लोग बारात लेकर पहुंचे तो इन लोगों ने शादी से ठीक पहले तीन बाइक और 50 हजार रुपए की अतिरिक्त मांग की।
वर पक्ष की ओर से दहेज की मांग किये जाने के बाद ग्रामीणों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। यही नहीं गांव की पंचायत ने वर पक्ष पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
यहां मां बनने के बाद होती है लड़कियों की शादी, तलाक लेने से पहले हजार बार पड़ता है सोचना
ग्राम की पंचायत ने मामले की सुनवाई करके 10 लाख का जुर्माना लगाते हुए तब तक बारातियों को नहीं छोड़ने का फरमाना सुनाया है जब तक जुर्माना राशि का भुगतान नहीं किया जाता है।
वर पक्ष दो सगी बहनों से शादी के लिए पहुंचे थे। वर पक्ष की ओर से पहले दो बाइक की बात हुई थी लेकिन ऐन वक्त पर दो की बजाए तीन बाइकों की मांग और 50 हजार रुपए की अतिरिक्त मांग से वधु पक्ष के लोग भड़क गये।













Click it and Unblock the Notifications