यूपी में नकली नोटों का रैकेट पकड़ा गया, आरोपियों के तार बांग्लादेश से जुड़े
लखनऊ। यूपी में ग्राम पंचायत के चुनावों के दौरान नकली नोटों को खपाने का बड़ा मामला सामने आया है। यूपी पुलिस ने नकली नोटों के बड़े रैकेट को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस ने तकरीबन 25 लाख रुपए की नकली नोटों की खेप को जब्त किया है।

यूपी पुलिस ने वाराणसी और इलाहाबद में नकली नोटों के तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है बताया जा रहा है कि वह गाजीपुर के देवकली में रहने वाला अंबिका प्रसाद है जबकि दूसरा आरोपी श्रवण है।
एसटीएफ के अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा में रहने वाले मोहम्मद हैदर इस नकली नोटों के कारोबार को चलाता है। सूत्रों की जानकारी के बाद पुलिस ने वाराणसी के कादीपुर इलाके में दबिश देकर नकली नोटों की खेप को जब्त किया।
एसटीएफ के अधिकारी की मानें तो यह पूरा रैकेट बाग्लादेश के रास्ते होता है। जहां मोहम्मद हैदर अपने नेटवर्क के जरिए नकली नोटों की खेफ को भारत में लाकर उसे खपाता है। बांग्लादेश से आने वाले ये नकली नोट आजमगढ़ भेजा जाता है जहां से इसे पूरे प्रदेश में सप्लाई किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications