मोहन भागवत के नाम से नया भारतीय संविधान किया वायरल, संघ ने दर्ज कराया केस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर नया भारतीय संविधान नाम से पीडीएफ फाइल वायरल हो गयी। इस पर लेखक के तौर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम और फोटो है। 16 पन्नों की इस फाइल के वायरल होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लखनऊ, बुलंदशहर, खुर्जा और मेरठ में मुकदमे दर्ज कराए हैं। कई जिलों के वाट्सएप ग्रुप में यह पीडीएफ फाइल शेयर की गई हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

fake constitution viral on social media

संघ पदाधिकारियों ने हजरतगंज और गोमतीनगर थाने में दो एफआईआर दर्ज कराई हैं। संघ कार्यालय ने वायरल पीडीएफ के बारे में कहा है कि ऐसा कोई भी संदेश संघ की तरफ से जारी नहीं किया गया है। आरएसएस का कहना है कि संगठन के खिलाफ अराजक तत्वों ने यह साजिश रची है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को बदनाम करने के लिए उनके नाम और फोटो का गलत उपयोग किया गया है।

fake constitution viral on social media

मामला साइबर सेल के हवाले
यूपी की मुख्य साइबर सेल मेरठ इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि अगले 24 घंटों में इस साजिश से जुड़े लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि किसी ने माहौल बिगाड़ने की साजिश के तहत ऐसा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+