2014 में हाथी हुआ ढ़ेर, मिशन 2017 के लिए मायावती हुई तैयार

सार्वजनिक तौर पर ब्राह्मणों को हार के लिए जिम्मेदार ठहराने के बाद एक बार फिर ब्राह्मण नेताओं को अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी है। इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश के लिए लक्ष्य 2017 का खाका तैयार कर एक बार फिर 2007 का प्रदर्शन दोहराने के लिए अभी से सभी को जुट जाने को कहा है।
इस बैठक के दौरान मायावती ने नेताओं को बूथ स्तर तक मजबूत इकाई बनाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने के टिप्स दिए गए। पार्टी सूत्रों को मुताबिक अब हर जिले में एक दलित के साथ ही एक ब्राह्मण नेता को अहम पद दिया जाएगा। लोकसभा में सूपड़ा साफ होने के बाद बसपा प्रमुख अभी से ही अगले चुनावों की तैयारियों में जुट गई हैं। उप्र के लिए लक्ष्य 2017 का खाका तैयार कर उन्होंने बुधवार की मीटिंग में सभी को इससे अवगत कराया। 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर 2007 का प्रदर्शन दोहराने के लिए अभी से सभी को जुट जाने को कहा। बैठक में प्रदेशभर के जिला, विधानसभा और लोकसभा स्तर के नेता शामिल हुए।
मायावती ने बैठक में नेताओं को आम लोगों और कार्यकर्ताओं से दूर होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने होटल कल्चर वाले नेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी कि जो नेता लोगों से संपर्क बनाकर पार्टी को मजबूत नहीं कर सकते, उन्हें हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा गया।












Click it and Unblock the Notifications