दयाशंकर सिंह व उनके भाई पर गबन का मुकदमा दर्ज
बलिया। भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनके खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज हुआ है। दयाशंकर सिंह के साथ उनके भाई के खिलाफ भी गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मायावती की सैंडल साफ करने वाले ने थामा भाजपा का दामन
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
सीजेएम कोर्ट के आदेश के बाद दयाशंकर सिंह व उनके भाई के खिलाफ धारा 419, 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
अमर सिंह के महासचिव बनने से क्या बढ़ेगी सपा में कलह?
मायावती पर टिप्पणी के बाद आए थे सुर्खियों में
आपको बता दें कि दयाशंकर सिंह बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ विवादित टिप्पणी के बाद चर्चा में आए थे। उन्होंने मायावती की तुलना वेश्या से की थी जिसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
मायावती की तुलना कुतिया से की थी
माना जा रहा था कि अपने इस बयान के बाद दयाशंकर सिंह खुद में सुधार लाएंगे लेकिन एक बार फिर उन्होंने मायावती की तुलना कुतिया से कर दी थी। उन्होंने मायावती को लालची और कायर बताया था।












Click it and Unblock the Notifications