अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में योगी सरकार पर कसा तंज, कहा- 'वो झूठ बोल रहा था सलीके से, मैं...'
अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में योगी सरकार पर कसा तंज, कहा- 'वो झूठ बोल रहा था सलीके से, मैं...'
लखनऊ, अप्रैल 27: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़े ही शायराना अंदाज में योगी सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, 'वो झूठ बोल रहा था बड़े सलीक़े से, मैं ऐतबार न करता तो और क्या करता....।' इससे पहले भी अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

अखिलेश ने शायराना अंदाज में कसा तंज
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए बड़े शायराना अंदाज में तंज कसा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, 'यूपी में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, अफ़वाह फैलाने वालों पर एनएसए के तहत हो कार्रवाई: योगी आदित्यनाथ। वो झूठ बोल रहा था बड़े सलीक़े से, मैं ऐतबार न करता तो और क्या करता...।'
जनता ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रही: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा, 'जिस तरह उप्र के लोग ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं वो बेहद दुखद है और उससे भी दुखद है कि भाजपा सरकार सरेआम झूठ बोल रही है कि कहीं कोई कमी नहीं है। ये एक नैतिक अपराध है। अब तो भाजपा के समर्थक तक इस झूठ में अपनों को खोने के लिए बाध्य हैं। सत्य का इतना अपमान पहले कभी नहीं हुआ।'
बीजेपी ने यूपी को बना दिया 'कोरोना प्रदेश': अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि दूरदर्शिता की कमी और कुप्रबंधन से भाजपा ने प्रदेश को कोराना प्रदेश बना दिया है। एक ओर सरकार मृतकों की संख्या कमतर दिखाने को फर्जी आंकडे़ दे रही है दूसरी तरफ श्मसान में चिताएं बुझने का नाम नहीं ले रही है। आक्सीजन, बेड, दवा न मिलने से सांसो का आपातकाल है। योगी जी के बयान जो हो, भाजपा विधायक और सांसद तक हालात से परेशान होकर धरना देने की चेतावनी दे रहे हैं, यह सरकार की नाकामी नहीं तो क्या है?












Click it and Unblock the Notifications