लखनऊ: रिवरफ्रंट घोटाले को लेकर ईडी की बड़ी कार्रवाई, चार राज्यों में मारा छापा

Lucknow News, लखनऊ। रिवरफ्रंट घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छापेमारी शुरू कर दी है। ईडी ने गुरुवार को गोमतीनगर के विशालखण्ड में छापेमारी की है। सिंचाई विभाग के पूर्व अधिकारियों और गैमन इंडिया कंपनी के अधिकारियों के 8 ठिकानों पर ईडी का छापा पड़ा है। बता दें कि ईडी ने यूपी समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

योगी सरकार आने के बाद शुरू हुई जांच

योगी सरकार आने के बाद शुरू हुई जांच

गौरतलब है कि गोमती रिवरफ्रंट पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट था। प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद इसमें घोटाले की बात कहकर सीबीआई से जांच कराने की गुजारिश की थी। जिसके बाद सीबीआई ने जांच की थी और इंजीनियरों के बयान दर्ज किए थे। अब प्रवर्तन निदेशालय ने भी जांच शुरू करते हुए छापेमारी की।

चार राज्यों में एक साथ शुरू हुई छापेमारी

चार राज्यों में एक साथ शुरू हुई छापेमारी

बता दें कि यूपी समेत चार राज्यों में ईडी की छापेमारी एक साथ शुरू हुई है। जिनमें यूपी, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली शामिल हैं। राजस्थान के भिवाड़ी में ईडी की छापेमारी जारी है। हरियाणा के गुरुग्राम में ईडी छापेमारी कर रही है और नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आईथम टॉवर में भी ईडी छापेमारी चल रही है। ये छापेमारी इंजीनियरों और ठेकेदारों के घरों पर की जा रही है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर की CBI से जांच कराने की मांग

जांच रिपोर्ट के आधार पर की CBI से जांच कराने की मांग

गौरतलब है कि योगी सरकार ने पूर्व सपा सरकार की महात्वाकांक्षी परियोजना गोमती रिवर फ्रंट में घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच शुरू की थी। दरअसल, 1513 करोड़ की परियोजना में 1437 करोड़ रुपया खर्च होने के बावजूद भी काम 65 फीसदी ही पूरा किया गया। जबकि परियोजना की 95 फीसदी रकम निकाल ली गई थी। जिसमें सरकार ने मई 2017 में रिटायर्ड जज अलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग से जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार सरकार ने सीबीआई जांच की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+