शिक्षामित्रों को धमकाने पर बुरे फंसे मुलायम, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

गौरतलब है कि मुलायम को यह नोटिस 3 अप्रैल को बुलंदशहर में एक सभा के दौरान मुलायम सिंह ने कहा था कि जहां तक शिक्षा मित्रों का सवाल है, शिक्षा मित्रों को देख लिया है। शिक्षा मित्रों का कर दिया है, उन्हें आशीर्वाद दे दिया है। कर दिया है तो वोट दीजिए, नहीं वोट देंगे तो वापस ले लेंगे।
पढ़ें-क्या आपको पता है अखिलेश यादव का 'यह' सच ?
इस धमकी भरे भाषण के बाद चुनाव आयोग ने मुलायम को नोटिस जारी कर 20 अप्रैल शाम पांच बजे तक जवाब देने को कहा है। इस भाषण अगर उन्होंने निर्धारित समयावधि में जवाब नहीं दिया तो आयोग उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। उल्लेखनीय है कि आयोग इससे पहले भड़काऊ भाषण देने पर सपा नेता और उप्र सरकार के मंत्री आजम खान के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। सख्त कार्रवाई करते हुए आयोग ने आजम खान की रैलियों और रोड शो पर रोक लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications