टीटीई ने ट्रेन में महिला के ऊपर किया पेशाब, यात्रियों ने पहले जमकर पीटा, फिर किया जीआरपी के हवाले
Drunk TTE Urinated:ट्रेन में महिला के शरीर पर पेशाब करने वाले टीटीई को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना रविवार आधी रात को कोलकाता से अमृतसर जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस के ए1 कोच में हुई।

Lucknow Train Pee Gate: हाल में फ्लाइट में पेशाब कांड ने काफी सुर्खियां बटोरी लेकिन अब इस तरह का कांड ट्रेन में भी हो गया। लेकिन इस बार यात्री ने नहीं किया बल्कि नशे में धुत टीटीई ने किया। बताया जा रहा है कि अकाल तख्त एक्सप्रेस(Akal Takht Express) टीटीई (TTE) ने रात में सो रही महिला के ऊपर जाकर पेशाब कर दिया। जैसे ही औरत को अपने शरीर पर गीला-गीला अनुभव हुआ तो वह महिला जाग गई और शोर मचाया तो उसका पति टीटीई को पकड़ने में कामयाब हो गया। अन्य यात्री भी जाग गए और टीटीई की पिटाई कर दी जिसके बाद उन्होंने उसे राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया।
आरोपी टीटीई को हिरासत में ले लिया गया है
जीआरपी ने टीटीई(TTE) को हिरासत में ले लिया। जीआरपी चारबाग रेलवे स्टेशन के प्रभारी नवरत्न गौतम ने कहा कि यह कार्रवाई अमृतसर निवासी यात्री राजेश की शिकायत पर की गई है, जिसकी पत्नी ने इस घटना का सामना किया।
आरोपी की पहचान बिहार के मुन्ना कुमार के रूप में हुई
आरोपी की पहचान बिहार के मुन्ना कुमार के रूप में हुई है, जो अमृतसर और कोलकाता के बीच अकाल तख्त एक्सप्रेस(Akal Takht Express) में तैनात था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला सो रही थी जब टीटीई ने उस पर पेशाब किया।
हाल में फ्लाइट में भी हुआ था पेशाब कांड
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी इसी तरह की घटना एक फ्लाइट में हुई थी जब नशे में धुत एक शख्स ने बगल में बैठी महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। आरोपी की पहचान अमेरिका में काम करने वाले भारतीय शंकर मिश्रा के रूप में हुई है, उसे हिरासत में लिया गया और एयर इंडिया के विमान में उड़ान भरने पर 4 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया।
एयर इंडिया ने शराब पीने की पॉलिसी में किया था बदलाव
19 जनवरी को जारी संशोधित नीति के अनुसार, मेहमानों को केबिन क्रू द्वारा परोसे जाने तक शराब पीने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और केबिन क्रू उन मेहमानों की पहचान करने के लिए चौकस रहें जो अपनी शराब का सेवन कर रहे हों। इसके अलावा, एयर इंडिया ने सेवा से इनकार करने के लिए 'क्या करें और क्या न करें' का एक सेट भी जारी किया।












Click it and Unblock the Notifications