पांच साल के मासूम को कुत्ते ने नोंच-नोंचकर उतारा मौत के घाट
बरेली। मासूम बच्चे को एक कुत्ते ने नोंच-नोंच कर मौत के घाट उतार दिया। घटना बरेली के सकलैनीगर का है जहां एक टैक्सी ड्राइवर के बच्चे को आदमखोर कुत्ता नोंचकर खा गया। टैक्सी ड्राइवर जुबैर का पांच साल का बेटा आमिर था, जोकि घर के पास प्लॉट में खेल रहा था तभी कुछ कुत्तों ने बच्चों को दौड़ा लिया।

जब सभी बच्चे खुद बचाने के लिए भाग रहे थे तभी जुबैर फिसलकर गिर गया और कुत्तों ने उसपर हमला बोल दिया। आपको बता दें कि इसी तरह से बहेड़ी में अब तक दस बच्चें अपनी जान गंवा चुके हैं। रविवार को जब टैक्सी ड्राईवर जुबैर बुकिंग पर गया था और उसके घर में उसकी पत्नी फरजाना और बेटा आमिर और बेटी आयशा थी।
काफी समय तक जब जुबैर घर नहीं आया तो फरजाना उसे ढूंढने निकली तभी उसने खेत में बच्चे का शव देख वह चीखने लगी। इस घटना की जानकारी जब एसडीएम और तहसीलदार को दी गयी तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिला अस्पतला में हर रोज 300 लोग कुत्ते के काटने की वजह से इंजेक्शन लगवाने आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications