चार दिन से लगातार उल्टियां कर रहा था डेढ़ साल का बच्चा, हकीकत जान डॉक्टर्स भी रह गए हैरान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेहद हैरान करने वाला सामने आया है। यहां डेढ़ साल का एक मासूम चार से लगातार उल्टियां कर रहा था। परिजनों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसके बाद घरवाले उसे एक अस्पातल ले गए, जहां बच्चे को डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने बच्चे की जांच करवाई तो हैरान रह गए। एक्स-रेप जांच में बच्चे के पेट में मोतियां की माला नजर आई। ऑपरेशन कर डॉक्टर ने बच्चे की जान बचाई। डॉक्टर का कहना है कि बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

लगातार उल्टियां कर रहा था मासूम
डेढ़ साल के मासूम को चार दिन पहले उल्टियां शुरू हुईं। वह खाना भी नहीं खा पा रहा था और लगातार रो रहा था। बच्चे की हालत देख परिजन परेशान थे। परिजनों ने बच्चे को गोमतीनगर के विशालखंड स्थित निजी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया। डॉ. सुनील कनौजिया ने बच्चे का एक्स-रे करवाया, जिसमें उसके पेट में मोतियों की माला नजर आई। परिजनों को डॉक्टर की बात पर पहले भरोसा नहीं हुआ, फिर जब उन्हें एक्स-रे रिपोर्ट दिखाई गई तो उनके भी होश उड़ गए। डॉक्टर ने ऑपरेशन का फैसला लिया।

आंतों में आपस में चिपक गए थे चुंबक के मोती
डॉ. सुनील कनौजिया ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पेट में चीरा लगाया गया तो उपकरण उसमे चिपकने लगे, जिसके बाद चुंबक के मोतियों की माला होने की जानकारी हुई। इसके बाद लोहे के उपकरण से मोतियों की खोज शुरू की गई। डॉक्टर के मुताबिक, चुंबक के मोती आंतों में आपस में चिपक गए थे, जिसकी वजह से आंतों की चाल गड़बड़ा गई। मोती छोटी और बड़ी आंत में पहुंच चुके थे, जो कि आपस में चिपक गए थे।

पांच घंटे चले ऑपरेशन के बाद मिली सफलता
डॉ. कनौजिया के मुताबिक, मोतियों की वजह से छोटी आंत में पांच और पेट के पीछे हिस्से में एक सुराख हो गया था। पांच घंटे चले ऑपरेशन के बाद सभी चुंबक के मोतियों को निकाल लिया गया है। डॉक्टर का कहना है कि बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है। वह पहले की तरह खाना भी खा पा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications