मीटिंग के दौरान अधिकारी ने ली सेल्फी तो डीएम ने पद से हटाया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में विकास कार्यों की समीक्षा मीटिंग के दौरान एक अधिकारी को सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। सेल्फी लेने के चलते डीएम ने अधिकारी को ट्रांसफर कर दिया।

दरअसल सोमवार को बाराबंकी के डीएम योगेश्वर राम मिश्रा बाराबंकी जिले के कई अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। मीटिंग में डीएम कई विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
जिस वक्त डीएम अधिकारियों से सवालों के जवाब पूछ रहे थे, उसी वक्त जब उन्होंने बीडीओ मंगल पांडे से उनके ब्लॉक में कार्यों के बारे में सवाल पूछा तो उस वक्त वह सेल्फी लेने में व्यस्त थे।
सेल्फी लेने में मशरूफ मंगल पांडे जब डीएम के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके तो उन्हें उसी मीटिंग के दौरान डीएम ने उनके पद से हटा दिया।
4
मीटिंग के बीच में डीएम की इस कार्यवाही के बाद अधिकारी सकते में आ गये। मंगल पांडे की जगह पर शुशांत सिंह को सूरतगंज का नया बीडीओ नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications