कोरोना से संक्रमित सीएम योगी आदित्यनाथ क्या ले चुके थे वैक्सीन, जानिए

लखनऊ, अप्रैल 14: उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिट‍िव आई है। उन्‍होंने खुद को आईसोलेशन में रखा है। इस बीच वैक्‍सीनेशन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि योगी आदित्‍यनाथ ने कोरोना की वैक्‍सीन लगवाई थी? अगर वैक्‍सीन लगवाई थी तो उन्‍हें कोरोना वायरस कैसे हो गया? बता दें, योगी आदित्‍यनाथ ने 5 अप्रैल को लखनऊ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में स्वदेशी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। साथ ही, उत्तर प्रदेश को 'कोरोना मुक्त' बनाने के लिए वैक्सीन लेने योग्य सभी लोगों के वैक्सीनेशन का आह्वान भी क‍िया था।

कैसे हुए कोरोना संक्रम‍ित ?

कैसे हुए कोरोना संक्रम‍ित ?

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को कई अधि‍कारियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद इनमें से कुछ अधि‍कार‍ियों की कोरोना र‍िपोर्ट पॉजिट‍िव आई। मुख्‍यमंत्री योगी इन अधि‍कारियों के संपर्क में आए थे। योगी ने मंगलवार को ही खुद को आइसोलेट कर लिया था। उन्‍होंने ट्वीट में बताया था, 'मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं।'

सीएम ने ट्वीट कर दी कोरोना पॉजिट‍िव होने की जानकारी

सीएम ने ट्वीट कर दी कोरोना पॉजिट‍िव होने की जानकारी

मुख्‍यमंत्री योगी ने बुधवार को ट्वीट कर अपनी र‍िपोर्ट पॉजिट‍िव आने की जानकारी दी। उन्‍होंने ट्वीट में ल‍िखा, 'शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।' मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया कि प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। उन्‍होंने कहा कि इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।

आशुतोष टंडन कोरोना संक्रम‍ित

आशुतोष टंडन कोरोना संक्रम‍ित

योगी सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन ने बुधवार को ट्वीट में ल‍िखा, 'कोरोना के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर मैंने अपनी जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटि‍व आयी है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं स्वयं को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। विगत दिनों मेरे सम्पर्क में आए हुए लोगों से अनुरोध है कि अपनी जांच करवा लें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+