यूपी के गांवों में पैसा निकालना बन रहा चुनौती, बैंक कर्माचारियों की मुश्किलें बढ़ीं

नोटबंदी के चलते लोगों को हो रही भारी दिक्कतों, सैलरी निकालने के लिए बैंकों के लाइन में लगे यूपी के लोग अब सब्र खोने लगे हैं

लखनऊ। नोटबंदी के फैसले के बाद देशभर के लोगों को पैसा निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यूपी के बस्ती में पचवास गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पोलियो से पीड़ित महिला के लिए पैसा निकालना मुश्किल का सबब बन गया।

bank

पल भर में पंजाब का गरीब टैक्सी ड्राइवर बना खरबपति, खाते में आए 10,000 करोड़ रुपए

बैंक के बाहर हालात मुश्किल
बैंक के बाहर महिला और पुरुषों की लंबी लाइन लगी थी, लेकिन जब महिला को किसी ने लाइन में आगे नहीं जाने दिया। यही नहीं पुलिस ने जब लोगों से महिला को आगे जाने देने को कहा तो लोगों ने इनकार कर दिया। लेकिन पुलिसकर्मी ने लोगों को धकेलते हुए महिला को बैंक के अंदर जाने दिया। 15 मिनट के बाद महिला पैसा निकालकर बाहर आती है और अपने भाई के साथ बाइक पर बैठकर चली जाती है।

यहां गौर करने वाली बात यह है कि लोग यह कहते सुने जा सकते हैं कि हम यहां घंटो से लगे हैं लेकिन पैसे नहीं निकाल पाए, अगर हम भी ऐसे होते तो काम आसानी से हो जाता।

एटीएम की लाइन में लगे अनिल कपूर, नोटबंदी पर किया झक्कास कमेंट

सैलरी निकालने के लिए सुबह से ही लगी लाइन

सैलरी निकालने के लिए बैंकों में लोगो की लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। बैंक कर्मचारी काफी डरे हुए हैं और अतिरिक्त पुलिस को बैंकों की सुरक्षा में तैनात किया गया है। यहां पहला व्यक्ति एक दिसंबर को सुबह 6 बजे बैंक की लाइन में लग जाता है, हालांकि अन्य दिनों में यह लाइन सुबह 8 बजे लगती थी।

नौकरी-पेशा वालों के लिए भी मुश्किल

यहां के एक दुकानदार महेंद्र यादव का कहना है कि मैंने पिछला एक महीने उधार पर दुकान चलाई है और आज मुझे किसी भी कीमत पर पैसा निकालना है। यादव को बैंक में तीन घंटे तक लाइन में लगने के बाद मौका मिलता है।

चवनी गांव में लोगों को सिर्फ 6000 रुपए निकालने की अनुमति दी गई है। यहां के बाइक शोरूम कर्मचारी इकबाल का कहना है कि बैंक ने उन्हें बताया कि उनके पास दो चार सौ लोगों के लिए पर्याप्त पैसा है।

रशीद कहते हैं कि हम तीन दोस्त हैं और हममें से एक बैंक में लाइन में लगता है जबकि बाकी दो उसके बदले में काम करते हैं। हमें उम्मीद है कि आज कुछ पैसा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां से लेकर फैजाबाद तक कोई भी एटीएम काम नहीं कर रहा है।

लोग बैंक से जाने को तैयार नहीं

गुरुवार को चवनी के पीएनबी ब्रांच के भीतर दो पुलिसकर्मी जबकि बैंक के बाहर चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। यहां तकरीबन 50 से अधिक महिलाएं बैंक के बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करती रही।

यहां हर दो घंटे में बैंक कर्मचारी बाहर आता है और लोगों को टोकन बांटता है। लोगों को एक एक करके अंदर आने की अनुमति दी गई। बैंक कर्मचारी का कहना है कि लोग अब सब्र खो रहे हैं, ये लोग तब भी बैंक नहीं छोड़ेगे अगर हम यह भी कह दें कि पैसा खत्म हो गया है।

मिनौली गांव जोकि बैंक से दो किलोमीटर दूर है से लीला यादव ने बैंक पहुंची। उनका कहना है कि किसी को भी नहीं पता है कि क्या हो रहा है, मैं यहां कल भी आई थी और आज भी आई हूं क्योंकि अब मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+