टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार समाजवादी पार्टी में शामिल
लखनऊ। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार अब राजनीतिक पारी खेलने को तैयार हो गए हैं। प्रवीण कुमार लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी में शामिल हुए।

मीडिया से बातचीत में प्रवीण कुमार ने कहा कि वो अभी चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वो राजनीति के साथ-साथ क्रिकेठ भी खेलते रहेंगे। प्रवीण ने कहा "मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन सीखूंगा कि राजनीति कैसे करते हैं। यह मेरा खुद का फैसला है। मैं अखिलेश यादव के काम प्रभावित हुआ हूं। अखिलेश जी ने खिलाड़ियों और फिल्म सितारों के लिए बहुत काम किया है। अगर अखिलेश यादव जी चाहेंगे तो चुनाव भी लड़ूंगा।"
FLASH: Cricketer Praveen Kumar has joined Samajwadi Party #UttarPradesh pic.twitter.com/Kyf5Lk7nZM
— ANI UP (@ANINewsUP) September 11, 2016
प्रवीण कुमार का परिचय
- प्रवीण कुमार भारतीय क्रिकेटर है।
- उनका जन्म २ अक्टूबर 1986 को उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में हुआ।
- वो दाहिने हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज है।
- वो पिंच हिटर के रूप में भी जाने जाते है।
- प्रवीण कुमार उत्तर प्रदेश टीम के लिए सलामी बल्लेबाज है।
- घरेलू क्रिकेट और भारत A में अपने शानदार आंकड़ों के बाद, कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ पांचवें एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 18 नवम्बर 2007 को एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट क्षेत्र में प्रवेश किया।
- उन्होंने अपने पूरे दस ओवर में कोई विकेट नहीं लिया और 5० रन दिए, उन्होंने उस मैच में 12 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications