COVID-19: यूपी के 63 जिलों में 2281 कोरोना पॉजिटिव केस, अबतक 41 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2281 पहुंच गई है। इनमें से 1685 एक्टिव केस हैं। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि अभी तक 555 लोग पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित 41 लोग दम तोड़ चुके हैं। गुरुवार को लैब में 4177 सैंपल टेस्टिंग की गई है और 39740 नए सैंपल भेजे गए हैं। उत्तर प्रदेश में कल 349 पूल टेस्टिंग हुई, इसमें 8 पूल पॉजिटिव पाए गए। इनमें मेरठ, अलीगढ़, गाजियाबाद, एटा और बरेली में पूल पॉजिटिव पाए गए हैं।

Recommended Video

    Uttar Pradesh में 19 जिले Red Zone, जानिए Orange और Green Zone में कौन-कौन से शहर | वनइंडिया हिंदी
    यूपी के रेड जोन की ​लिस्ट

    यूपी के रेड जोन की ​लिस्ट

    बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार यूपी के 19 जिले रेड जोन में है। ऑरेंज जोन में 35 जिले और ग्रीन जोन में 20 जिले हैं। यूपी के रेड जोन में उन जिलों को शामिल किया गया है जहां 20 से ज्यादा मरीज है। इन जिलों में आगरा, लखनऊ, सहारनपुर, कानपुर नगर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मेरठ, रायबरेली, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, संतकबीरनगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मथुरा और बरेली हैं।

    ऑरेंज जोन में यूपी के जिले

    ऑरेंज जोन में यूपी के जिले

    ऑरेंज जोन में यूपी के उन जिलों को शामिल किया गया है जहां 14 दिन से कोई नया कोरोना का केस नहीं मिला है। इसमें गाजियाबाद, हापुड़, बदायूं, बागपत, बस्ती, शामली, औरैया, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, आजमगढ़, मैनपुरी, श्रावस्ती, बांदा, जौनपुर, एटा, कासगंज, सुल्तानपुर, प्रयागराज, जालौन, मिर्जापुर, इटावा, प्रतापगढ़, गाजीपुर, गोंडा, मऊ, भदोही, उन्नाव, पीलीभीत, बलरामपुर, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, हरदोई और कौशांबी हैं।

    ग्रीन जोन में हैं यूपी के ये जिले

    ग्रीन जोन में हैं यूपी के ये जिले

    यूपी में ग्रीन जोन के उन जिलों को शामिल किया गया है जहां अभी तक कोई कोरोना का मरीज नहीं मिला है। इसमें बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, हाथरस, महाराजगंज, शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र और अमेठी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+