COVID-19: यूपी में आज 4 कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, अभी तक 1730 एक्टिव केस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अभी 1730 एक्टिव कोरोना केस हैं और 1973 लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल 5833 सैंपल्स की जांच की गई। यही नहीं, बुधवार को ही प्रदेश ने 1,53,139 टेस्ट पूरे कर लिए और अभी तक 370 टेस्टिंग पूल लगाए गए, जिसमें से 27 पॉजिटिव, तो 343 निगेटिव आए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार सुबह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर सीमा पर मजदूरों के साथ हुई घटना को संज्ञान में लिया। ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसलिए सभी जनपद के जिला अधिकारी और पुलिस अधिकारियों को पैदल लोगों को संसाधनों की मदद से सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

coronavirus positive cases in uttar pradesh latest update

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो चुकी है। मेरठ में दो, आगरा में एक और महोबा के संक्रमित युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, संक्रमित लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई। प्रयागराज में पांच, गाजियाबाद में पांच, कन्नौज में चार, गाजीपुर में चार, सिद्धार्थनगर में चार, मुरादाबाद में दो, कानपुर में दो, संतकबीरनगर में एक, बुलंदशहर में एक, आजमगढ़ में एक संक्रमित मिला है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3787 हो गई है, जिनमें से 1730 एक्टिव केस हैं

बता दें, प्रदेश के आगरा, मेरठ और कानपुर में स्थिति बेहद खराब है। गुरुवार को मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। मेरठ जिले में ईश्वरपूरी की फूल मंडी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग थे, जिनका 11 मई से लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। रात दो बजे हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरा मृतक अहमदनगर निवासी 22 वर्षीय युवक है, जिसे एक मई को दिल्ली रेफर किया गया था। वह लोकनायक अस्पताल में भर्ती था। युवक के परिजनों ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें मौत की जानकारी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+