यूपी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले, सीएम योगी ने दिए सख्ती बढ़ाने के निर्देश

लखनऊ, 01 मई: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में कोरोना के 269 नए केस सामने आए हैं। सबसे अधिक गौतमबुद्ध नगर में 117 नए मामले मिले हैं। गाजियाबाद में 55, लखनऊ में 26 और आगरा में 15 नए केस सामने आए हैं। प्रदेश में कुल 1587 एक्टिव केसों हैं। 99 फीसदी लोग होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को अधिकारियों को कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

corona virus cases increasing in UP CM Yogi gave instructions to increase strictness

फेस मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी बनाए जाने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को बैठक में अधिकारियों से कहा कि एनसीआर के जिलों व लखनऊ में लिए सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी बनाया जाए। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन के लिए जागरूक किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए। इसके साथ ही स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का बारे में बच्चों को जागरूक भी किया जाए।

यूपी में कोरोना वायरस वैक्सीन का आंकड़ा

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में पिछले 24 घंटे में आए COVID-19 के 3324 नए केस | वनइंडिया हिंदी

    बता दें, उत्तर प्रदेश में अब तक 11 करोड़ 14 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं, जबकि कोविड टीके की 31 करोड़ 49 लाख डोज दी जा चुकी है। 18 से अधिक आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज दी चुकी है, जबकि 88 प्रतिशत से अधिक वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 95.33 प्रतिशत से अधिक किशोरों को पहली खुराक और 66.84 प्रतिशत से किशोरों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण को और तेज किए जाने की जरूरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+