कोरोना वैक्सीन पहली खेप पहुंची लखनऊ, 16 जनवरी से होगा वैक्‍सीनेशन

corona vaccine first consignment arrived in lucknow: लखनऊ। कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) का इंतजार आखि‍रकार खत्म हो गया है। कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) की पहली खेप पुणे से मंगलवार शाम चार बजे गो एयर की स्पेशल फ्लाइट से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने वैक्सीन रिसीव की। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो कॉफ्रेंसिंग में यह तय हो गया था कि पहले चरण का टीकाकरण 16 जनवरी को होना है। अभी हमारे पास पहली खेप 1 लाख 60 हजार की आई है, जबकि कुल 11 लाख वैक्सीन आनी है। इस वैक्‍सीन को लखनऊ से अन्य जिलों में बने वैक्सीन सेंटर्स पर वैक्सीन विशेष वाहनों से भेजेंगे। उन्‍होंने बताया कि 16 जनवरी को 852 सेंटर पर वैक्सीनेशन होना है। एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज प्वाइंट पर पुलिस व्यवस्था होगी। वहां पर लाइटिंग की व्यवस्था समेत अग्निशमन के उपकरण भी होंगे। वैक्सीन के वितरण के दौरान गाड़ियों को सुरक्षा दी जाएगी। वैक्सीन लगाने वाले सेंटर पर पुलिस की टीमें मौजूद रहेंगी।

corona vaccine consignment arrived in lucknow

बता दें, लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर वैक्सीन के खेप सीआईएसएफ की सुरक्षा में उतारी गई। इसके बाद विशेष गाड़ियां में वैक्‍सीन को लोड कर एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया। बुधवार से यह वैक्सीन पहले प्रदेश के सभी मंडलों में जाएंगी। इसके बाद कोविड सेंटर्स पर और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजी जाएंगी। वैक्सीन सेंटर्स तक टीका पहुंचाने के लिए भी हाईटेक आइस बॉक्स मंगाए गए हैं।

Recommended Video

    Corona Vaccination: UP में हेल्थ वर्कर्स की लिस्ट में गड़बड़ी, मृतक लोगों के नाम | वनइंडिया हिंदी

    उत्‍तर प्रदेश में पहले चरण में 9 लाख हेल्थ वर्कर और दूसरे चरण में 20 लाख फ्रंटलाइन वर्कर को कोरोना वैक्सीन का टीका लगेगा। सप्‍ताह में दो दिन टीका लगाया जाएगा। अगर पहला चरण 15 से 20 जनवरी के बीच शुरू हुआ तो दूसरा चरण फरवरी तक पूरा हो जाएगा। हर वैक्सीन सेंटर में 3 रूम होंगे। पहला वेटिंग रूम होगा, दूसरे रूम में वैक्सीन लगाई जाएगी और तीसरा ऑब्जर्वेशन रूम होगा। ऑब्जर्वेशन रूम में वैक्सीन लगने के बाद आधे घंटे तक सभी को निगरानी के लिए रोका जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+