लखनऊ के 17 निजी अस्पतालों में भी होगा कोविड का इलाज, देखें लिस्ट
लखनऊ, अप्रैल 17: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात ये हो गए हैं कि अस्पतालों में जगह नहीं है, मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में अब सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पतालों को भी कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए तैयार कर दिया गया है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी कोविड संक्रमित का इलाज किया जाएगा। सरकार की तरफ से लखनऊ के 17 निजी अस्पतालों की लिस्ट जारी कर दी गई है, जहां इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
Recommended Video

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग इन सभी निजी अस्पतालों में पीपीईटी किट, ऑक्सीजन, रेमेडिसिवर व अन्य दवाइयां उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा। यही नहीं यहां भर्ती होने वाले सभी मरीजों की सूचना लखनऊ में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में उपलब्ध रहेगी। ये सभी निजी अस्पताल कोविड-19 संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए first point of contact की तरह कार्य करेंगे।
लखनऊ के इन 17 निजी अस्पतालों में भी मिलेगा इलाज
जिलाधिकारी लखनऊ की तरफ से जारी की गई सूची के आधार पर एंडवांस न्यूरो एंड जनरल हॉस्पिटल, एवन हॉस्पिटल, अपोलो मेडिक्स, कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल, फेहमिना हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ब्लड बैंक, ग्रीन सिटी हॉस्पिटल, जेपी हॉस्पिटल, किंग मेडिकल सेंटर, मां चंद्रिका देवी हॉस्पिटल, पूजा हॉस्पिटल एंड मल्टीस्पेशियिलिटी सेंटर, राजधानी हॉस्पिटल, संजीवनी मेडिकल सेंटर, श्री साईं लाइफ हॉस्पिटल, वागा हॉस्पिटल, विनायक मेडिकेयर हॉस्पिटल, विनायक ट्रामा सेंटर एंड हॉस्पिटल और सिप्स बर्न हॉस्पिटल शामिल हैं. इन सभी निजी अस्पतालों में कुल 405 बेडों की व्यवस्था है, जिनमें वेंटिलेटर के 45 और ऑक्सीजन के 360 बेड्स मौजूद हैं।
इन नोडल अधिकारी से कर सकते हैं संपर्क
जिला प्रशासन की तरफ से हर अस्पताल के नोडल अफसर का नाम और नंबर भी जारी कर दिया गया है। इनमें एंडवांस न्यूरो एंड जनरल हॉस्पिटल के डॉ. विनोद कुमार- 9415022002, एवन हॉस्पिटल-खुर्रम अतीक रहमानी- 9450374007, अपोलो मेडिक्स, प्रमित मिश्रा- 8429029801, कैरियर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल- कर्नल डॉ. मोहम्मद एजाम-8318527150, फेहमिना हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर ब्लड बैंक-सलमान खालिद- 9935672929, ग्रीन सिटी हॉस्पिटल-डॉ. विनीत वर्मा- 8400000784, जेपी हॉस्पिटल- आरवी सिंह- 9554936222, किंग मेडिकल सेंटर-डॉ. अभय सिंह- 9415328915, मां चंद्रिका देवी हॉस्पिटल- गायत्री सिंह- 9415020266, पूजा हॉस्पिटल एंड मल्टीस्पेशियिलिटी सेंटर-आशुतोष पांडेय-9670588871, राजधानी हॉस्पिटल- चंद्र प्रकाश दुबे-9415162686, संजीवनी मेडिकल सेंटर- सुनील कुमार सोनी- 8840466030, श्री साईं लाइफ हॉस्पिटल-योगेश शुक्ला- 9450407843, वागा हॉस्पिटल- संदीप दीक्षित- 9839165078, विनायक मेडिकेयर हॉस्पिटल- डॉ मनीष चंद्र सिंह- 9984735111, विनायक ट्रामा सेंटर एंड हॉस्पिटल- अमित नंदन मिश्रा- 9919604383 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications