कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए जारी की 61 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, 24 महिलाओं को भी दिया टिकट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने 61 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है, जिसमें 24 महिला उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है।
लखनऊ, 30 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने 61 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है, जिसमें 24 महिला उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है। कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की थी उसमें 50 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया था, 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 16 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया था, वहीं 89 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में 37 महिलाओं को उम्मीदवार घोषित किया गया था। पार्टी ने अभी तक 316 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है जिसमें से 127 सीट पर उसने महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि कांग्रेस ने घोषणा की थी कि वह यूपी चुनाव में इस बार 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारेगी। सूची के मुताबिक उम्मीदवारों के नाम और उनके विधानसभा क्षेत्र इस प्रकार हैं:

हाथरस (SC)- कुलदीप कुमार सिंह
कासगंज- कुलदीप पांडे
बिलासपुर- श्रीमती शिखा पांडे
लखीमपुर- डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी
अमृतपुर- शुभम तिवारी
इटावा- मो. राशिद
ललितपुर- बलवंत सिंह लोधी
हमीरपुर- श्रीमति राज कुमारी
बांदा- लक्ष्मी नारायण गुप्ता
पूरी लिस्ट देखने के लिए ट्वीट खोलें












Click it and Unblock the Notifications