MLA अदिति सिंह को कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित, बस मामले पर कही थी यह बात

लखनऊ। लॉकडाउन के बीच गैर प्रदेशों से पलायन कर उत्तर प्रदेश वापस लौट रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए बस मुहैया कराने को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। इस बीच बस उपलब्ध कराने के मामले में अपनी ही पार्टी और महासचिव प्रियंका गांधी पर सवाल खड़े करने वाली रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, रायबरेली की सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस पर ही फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि यह कैसा क्रूर मजाक है?

Recommended Video

    UP Bus Politics: Congress MLA Aditi Singh ने पार्टी को घेरा, कहा- ये क्रूर मजाक है | वनइंडिया हिंदी
    कांग्रेस ने इस कृत्य को माना अनुशासनहीनता

    कांग्रेस ने इस कृत्य को माना अनुशासनहीनता

    कांग्रेस से अदिति सिंह के इस कृत्य को अनुशासनहीनता माना है। इसके बाद कांग्रेस ने विधायक आदिति सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कार्रवाई हुई है। कांग्रेस की महिला इकाई के महासचिव पद से विधायक अदिति सिंह को निलंबित कर दिया गया है।' बता दें कि सिंह के खिलाफ एक शिकायत उत्तर प्रदेश के विधानसभा स्पीकर के समक्ष पहले से ही लंबित है।

    स्व. अखिलेश सिंह की बेटी है अदिति

    स्व. अखिलेश सिंह की बेटी है अदिति

    दबंग विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह 2017 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुई है। युवा विधायक अदिति सिंह अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं और गांधी परिवार के भी बेहद करीब हैं। पार्टी से निलंबित करने से पहले भी बीते वर्ष नवम्बर में विधानसभा सदस्यता समाप्त करने का भी नोटिस दिया गया था। अदिति सिंह का योगी आदित्यनाथ सरकार से वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है और बीते वर्ष ही पंजाब से कांग्रेस के विधायक अंगद सैनी से अदिति सिंह का विवाह हुआ था। इससे पहले उनके सांसद राहुल गांधी से भी विवाह को लेकर काफी जोरदार अफवाह फैली थी।

    'ये कैसा क्रूर मजाक है'

    'ये कैसा क्रूर मजाक है'

    दरअसल, बस विवाद पर कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने अपनी ही पार्टी को घेरा। अदिति सिंह ने ट्वीट करते लिए लिखा, 'आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत? एक हजार बसों की सूची भेजी. उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा. 297 कबाड़ बसें, 98 आटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाड़ियां और 68 वाहन बिना कागजात के...ये कैसा क्रूर मजाक है। अगर बसें थीं तो राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र में क्‍यों नहीं लगाई?'

    अदिति ने की सीएम योगी की तारीफ

    अदिति ने की सीएम योगी की तारीफ

    अदिति सिंह ने अगले ट्वीट में कहा, 'कोटा में जब UP के हजारों बच्चे फंसे थे तब कहां थीं ये तथाकथित बसें, तब कांग्रेस सरकार इन बच्चों को घर तक तो छोड़िए, बार्डर तक ना छोड़ पाई,तब श्री @myogiadityanath जी ने रातों रात बसें लगाकर इन बच्चों को घर पहुंचाया, खुद राजस्थान के सीएम ने भी इसकी तारीफ की थी।' पश्चिम दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के ट्वीट को रीट्विट करते हुए लिखा, कांग्रेस की घटिया और गिद्ध राजनीति का सच सामने लाती कांग्रेस की विधायक। प्रियंका गांधी जितने झूठ तुम लगातार बोल रही हो, उसके लिए देश के हर मजदूर से माफी मांगो।

    पहले भी पार्टी लाइन से अलग जाकर बयान दे चुकी हैं अदिति

    पहले भी पार्टी लाइन से अलग जाकर बयान दे चुकी हैं अदिति

    विधायक अदिति सिंह पहले भी पार्टी लाइन से अलग जाकर बयान दे चुकी हैं। इससे पहले भी एक दिन के विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान एक तरफ प्रियंका गांधी लखनऊ में प्रदर्शन कर रही थीं। वहीं अदिति सिंह सत्र में पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर विधानसभा में उपस्थित थीं। उस समय पार्टी की तरफ से उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+