प्रियंका गांधी आज लखनऊ में शुरू करेंगी पदयात्रा, लोगों से करेंगी जनसंपर्क

लखनऊ, 11 नवंबर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारी को तेज कर दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज प्रदेश में पदयात्रा की शुरुआत करने जा रही हैं। प्रियंका गांधी आज लखनऊ के कई इलाकों में पदयात्रा करेंगी। कांग्रेस पार्टी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में प्रगति यात्रा की शुरुआत की है। रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका गांधी की यह पदयात्रा चौक स्थित बड़ी काली माता मंदिर से होकर दरगाह हजरत अब्बास पर खत्म होगी। प्रियंका गांधी पुराने लखनऊ में पदयात्रा के जरिए लोगों के साथ संपर्क साधने की कोशिश करेंगी। इस पदयात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी लोगों को अपने चुनावी वायदे से अवगत कराएगी, जिसमे महिलाओं और आम लोगों का मुद्दा अहम होगा।

priyanka

पुराने लखनऊ से प्रियंका गांधी की पदयात्रा की शुरुआत के राजनीतिक मायने भी हैं। दरअसल कांग्रेस पुराने लखनऊ से अपनी पदयात्रा शुरू करके अपनी सेक्युलर छवि को भी दिखाने की कोशिश करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अनुसार इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि भारत जो डोर बांधती है वह सभी को एक साथ लेकर चलने वाली है। इसमे जाति, धर्म का कोई बंधन नहीं है।

गौर करने वाली बात है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रचार में पिछले कुछ समय से काफी सक्रिय हैं। अगले साल चुनाव को देखते हुए प्रियंका गांधी की सक्रियता काफी बढ़ी है। लखीमपुर हिंसा के दौरान प्रियंका गांधी ने पार्टी का नेतृत्व किया था और हिंसा पीड़ितों से मिलने के लिए पहुंची थीं। यही नहीं बुधवार को प्रियंका गांधी ने शाहजहांपुर में आशा वर्कर के साथ हिंसा को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला था। बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में 2017 के चुनाव में भाजपा ने कुल 403 में 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि सपा के खाते में 47, बसपा के खाते में 19 सीटें औ कांग्रेस को सिर्फ 7 सीटों पर जीत मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+