पालघर हिंसा: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यूपी में साधु की हत्या का जिक्र कर 'मौन' भाजपा पर कसे तंज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के एटा में घर में पांच लोगों की लाश मिलने और गोरखपुर में पुलिस की कथित पिटाई से पुजारी की हुई मौत की घटनाओं का जिक्र करते हुए इशारों-इशारों में भाजपा पर निशाना साधा है। पालघर में साधुओं की हत्या के बाद इस मामले को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काफी उछाला और महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर इसको लेकर हमले किए। कांग्रेस नेता ललितेश पति त्रिपाठी ने ट्वीट पर यूपी में हुई घटनाओं पर मौन भाजपा पर अवसरवादी होने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता ललितेश पति त्रिपाठी ने ट्वीट कर लिखा कि एटा में ब्राह्मण परिवार के पांच लोगों की हत्या, गोरखपुर में पुलिस पिटाई के चलते एक साधु की मौत। लगता है कुछ लोगों का खून भी मौका देख के उबाल मारता है।

महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में जूना अखाड़े के दो साधुओं और ड्राइवर की हत्या भीड़ ने पीट-पीटकर कर दी थी। इस मामले पर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगते हुए लिखा था- एनसीपी और सीपीआईएम के नेता पालघर के उस अमानवीय भीड़ में क्या कर रहे थे? आप लोग गठबंधन की सरकार चलाते हैं इसका ये अर्थ नहीं है कि आप एक दूसरे के पापों पर पर्दा डालेंगे। पात्रा ने लिखा था- संतों की हत्या या साजिश? इसी संदर्भ में कांग्रेस नेता ललितेश पार्टी ने उत्तर प्रदेश की दो घटनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा पर तंज कसा कि कुछ लोगों का खून भी मौका देख के उबाल मारता है।

शनिवार को एटा जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र के मकान में एक परिवार के पांच लोगों की लाशें मिलीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद मकान से दो बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष के शव बरामद किए। इससे पहले मार्च के आखिरी सप्ताह में गोरखपुर के रामगढ़ताल में 70 साल के पुजारी की मौत हो गई थी जिसमें परिजनों ने पुलिस पर उनकी पिटाई करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस नेता ललितेश त्रिपाठी ने ट्वीट में इन्हीं दो घटनाओं का जिक्र किया है।
-
Budget Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू -
अमित शाह का हरिद्वार दौरा, धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर 1100 करोड़ से अधिक की योजनाओं की दी सौगात -
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ग्रामीण समुदायों के साथ विश्वविद्यालयों की सहभागिता की वकालत की। -
US India Relation: दिग्गी राजा ने भारत और अमेरिका संबंधों पर उठाए ये 4 सवाल, मोदी सरकार पर बोला तीखा वार -
हरिद्वार से अमित शाह का शंखनाद, बंगाल और तमिलनाडु में बनेगी भाजपा सरकार, देवभूमि में भी लगेगी हैट्रिक -
Droupadi Murmu vs Mamata Banerjee: राष्ट्रपति के अपमान पर भाजपा–तृणमूल आमने-सामने, क्या कहता है प्रोटोकॉल? -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट?












Click it and Unblock the Notifications