कांग्रेस बढ़ा रही सांप्रदायिक शक्तियों का मनोबल: सपा

samajwadi party
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी बार-बार केन्द्र की यूपीए सरकार को बचाती रही है। उसे बाहर से समर्थन दे रही सपा सरकार अब कांग्रेस के खिलाफ बोलने लगी है। सपा ने कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। सपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस यूपी में सांप्रदायिका बढ़ाने में मदद रह रही है। देश की एकता-अखंडता के साथ खिलवाड़ करने वालों का ही मनोबल बढ़ा रही है।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यह अजीब विडम्बना है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी के खिलाफ हल्ला बोल रही है। गुजरात से ताल्लुक रखने वाले एक कांग्रेस महासचिव जब से यहां आए हैं, समाजवादी पार्टी की खिलाफत में ही सबको लगाए हुए हैं। अखिलेश यादव की सरकार पर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। लगता है कांग्रेस दिशाविहीन हो गई है।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर सांप्रदयिक ताकतों का ही साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही जाति-धर्म की राजनीति करने वालों के मुकाबले में मजबूती से खड़ी रही है। कांग्रेस के नेता जो कर रहे हैं उससे सीधा फायदा सांप्रदायिक और विघटनवादी ताकतों को ही मिलने वाला है। राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि सपा ने ही भाजपा को सत्ता से दूर रखा है और मुलायम सिंह यादव अकेल मोदी के रथ को रोकने में सक्षम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+