कोरोना से लड़ाई झूठ से नहीं, घर-घर वैक्सीन से ही संभव, प्रियंका गांधी ने कहा

लखनऊ, मई 13: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला हैं। प्रियंका गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वार सरकार से पूछे गए सवालों का आधार बनाकर ये हमला बोला है। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने कहा, 'कोरोना से लड़ाई झूठ से नहीं, ज्यादा टेस्टिंग, मेडिकल सुविधाओं की उपलब्धता, घर-घर वैक्सीन से ही संभव है।'

Recommended Video

    Priyanka Gandhi का CM Yogi पर हमला, Corona की लड़ाई झूठ से नहीं, वैक्सीन से संभव | वनइंडिया हिंदी
    Congress General Secretary Priyanka Gandhi criticizes Yogi Adityanath government on coronavirus

    कोरोना से लड़ाई झूठ से नहीं, वैक्सीन से ही संभव: प्रियंका गांधी
    कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ट्विटर पर अखबारों की कुछ तस्वीरें ट्वीट शेयर की है। तस्वीर शेयर करने के साथ प्रियंका गांधी ने लिखा, 'हाई कोर्ट में उप्र सरकार का हलफनामा प्रदेश में कोरोना से लड़ने की असल कहानी बयां करता है:
    - टेस्ट कम हो रहे हैं।
    - एंबुलेंस तक की व्यवस्था सही नहीं है।
    - ऑक्सीजन व दवाई संबंधी जानकारी ही नहीं है।
    सरकार को कब ये एहसास होगा कि कोरोना से लड़ाई झूठ से नहीं, ज्यादा टेस्टिंग, मेडिकल सुविधाओं की उपलब्धता, घर-घर वैक्सीन से ही संभव है।'

    जमीनी हालात ठीक नहीं हैं: प्रियंका गांधी
    इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा, 'एंबुलेंस नहीं मिलती तो ई-रिक्शा में मरीज को लेकर जाना पड़ता है। अस्पताल में प्रवेश नहीं मिलता। सरकार झूठी तारीफ के चाहे जितने कसीदे गढ़ ले लेकिन जमीनी हालात ठीक नहीं हैं। उप्र से हर रोज ऐसी खबरें आती हैं। अव्यवस्था के कारण हुई एक-एक मौत की जिम्मेदार सरकार है।

    'भाजपा की गलती का खामियाजा जनता अपने जान देकर क्यों भुगते'
    वहीं, दूसरी तरफ समाजावदी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उप्र की भाजपा सरकार इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देशानुरूप, पंचायत चुनाव ड्यूटी में जिन शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों की मृत्यु कोरोना से हुई है, उनके परिजनों को तत्काल 1 करोड़ का मुआवज़ा दे। भाजपा सरकार की गलती का ख़ामियाज़ा सरकारीकर्मी व जनता अपनी जान देकर क्यों भुगते।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+