PM केयर फंड के लिए DM ने अधिकारियों को दिया टारगेट, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कही ये बात

लखनऊ। पीएम केयर फंड में 100-100 रुपए वसूलने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सौ-सौ रुपए पीएम केयर के लिए वसूल रहा है तब हर नजरिए से उचित रहेगा कि पीएम केयर की सरकारी ऑडिट भी हो? दरअसल, भदोही के जिलाधिकारी ने एक पत्र जारी कर पीएम केयर फंड में डोनेट करवाने का अनोखा तरीका निकाला है। भदोही के जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने जिले के सभी उप-जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी समेत 9 अधिकारियों को 1 लाख 40 हज़ार आरोग्य सेतु ऐप जनपदवासियों से डाउनलोड करा उन्हें 100-100 रुपए PM केयर फंड में योग्दान करने के लिए कहा है।

Recommended Video

    PM Cares Fund: Priyanka Gandhi ने Modi Govt पर लगाया वसूली का आरोप, की ये मांग | वनइंडिया हिंदी
    Congress General Secretary Priyanka Gandhi attack on PM Care Fund

    प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बोला हमला
    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, एक सुझाव: जब जनता त्राहिमाम कर रही है। राशन, पानी, नकदी की किल्लत है और सरकारी महकमा सबसे सौ-सौ रुपए पीएम केयर के लिए वसूल रहा है तब हर नजरिए से उचित रहेगा कि पीएम केयर की सरकारी ऑडिट भी हो? देश से भाग चुके बैंक चोरों के 68,000 करोड़ माफ हुए उसका हिसाब होना चाहिए। संकट के समय जनता के सामने पारदर्शिता महत्वपूर्ण है। इसमें दोनो जनता और सरकार की भलाई है।

    प्रिंयका गांधी ने एक पत्र भी किया है पोस्ट
    प्रियंका ने अपने ट्वीट के साथ उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के डीएम का एक आदेश भी लगाया है। इस आदेश में उन्होंने आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करके पीएम केयर फंड में 100 रुपए का योगदान करने को कहा है। इस आदेश में कहा गया है कि ऐप डाउनलोड कराकर पफंड में सौ रुपये पीएम केयर फंड में देकर डीएम को अवगत कराया जाए। आदेश में यह भी कहा गया है कि इस काम में लापरवाही हुई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+