कांग्रेस का चैलेंज, 56 इंच का छाती है तो अमेठी से चुनाव लड़ें मोदी

मोदी खुद को वीर योद्धा बता रहे है तो उनपर जुबानी हमले भी जारी है। मोदी ने अपनी रैली में देश के रक्षामंत्री एके एंटनी को पाकिस्तानी एजेंट करार दिया तो कांग्रेस के प्रवक्ता संजय झा ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें चुनौती दे डाली।
पढ़ेंः भाजपा की प्राथमिकता सत्ता है या मोदी?
संजय झा ने कहा कि अगर 56 इंच के छाती के आदमी में इतनी हिम्मत है तो वो पहुंच जाए अमेठी और चुनाव लड़के दिखाएं। झा ने कहा कि मोदी घबरा गए हैं। वडोदरा से मधुसूदन मिस्त्री के चुनाव में लड़ने से मोदी तनाव आ गए हैं। पत्रकारों द्वारा ये पूछे जाने पर की कांग्रेस ने अब तक वाराणसी में मोदी के खिलाफ कोई उम्मीदवार क्यों नहीं खड़ा किया है?
जिसके जवाब में जा ने कहा कि कांग्रेस के पास सिपाहियों की कमी नहीं है। पार्टी कोई भी फैसला जल्द में नहीं लेना चाहती। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही वाराणसी सीट ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर देगी। उन्होंने कहा कि इस बात का फैसला जल्द हो जाएगा कि देश में किसकी हवा है।












Click it and Unblock the Notifications